उत्तर अमेरिका पूरी तरह से भूमध्यरेखा के उत्तर अर्थात् उत्तरी गोलार्ध में स्थित महाद्वीप है| इस महाद्वीप में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा को सम्मिलित रूप से ‘आंग्ल (Anglo) अमेरिका’ और मैक्सिको व पश्चिमी द्वीपसमूह (वेस्टइंडीज) को सम्मिलित रूप से ‘मध्य अमेरिका’ कहा जाता है | उत्तर अमेरिका महाद्वीप उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर,पश्चिम में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है | इसके दक्षिण में मैक्सिको की खाड़ी व कैरिबियन सागर स्थित हैं और पनामा स्थलसंधि (Isthmus)द्वारा यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से जुड़ा हुआ है |
महत्वपूर्ण तथ्य :
सबसे लंबी तटरेखा | कनाडा की तटरेखा ,जिसमें 52,455 द्वीपों की तटरेखा भी शामिल है |
प्रमुख द्वीप | ग्रीनलैंड (सबसे बड़ा द्वीप ),बैफिन, क्वीन एलिजाबेथ, न्यूफाउंडलैंड, हवाई |
प्रमुख पर्वत | रॉकीज (सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला) , कोस्ट रेंज, कैस्केड रेंज, सिएरा नेवादा, अलास्का रेंज, सिएरा माद्रे |
प्रमुख नदियाँ | मिसिसिपी (सबसे लम्बी नदी), मिसौरी, रियो-ग्रांडे, सेंट लारेंस, कोलंबिया, रेड, स्नेक, कोलोरैडो ,मैकेंजी |
प्रमुख झीलें | ग्रेट लेक्स (इसमें पाँच झीलें अर्थात् सुपीरियर, मिशिगन, हुरोन, ईरी, ओंटेरियो शामिल है और सुपीरियर झील उत्तर अमेरिका की सबसे बड़ी झील है|),ग्रेट बियर, विनिपेग, ग्रेट साल्ट लेक (उत्तर अमेरिका की सबसे खारी झील) |
सबसे बड़ा नगरीय समूह | न्यूयॉर्क (जिसमें नेवार्क और पैटर्सन भी शामिल है ) |
सबसे ऊँचा स्थान | माउंट मैकिंले, अलास्का (20,322 फीट/6,194 मी.) |
सबसे निचला स्थान | डेथ वैली , कैलिफोर्निया (समुद्र तल से भी 282 फीट/86 मी. नीचे ) |
Image courtesy: zilingyuying.wordpress.com
Comments
All Comments (0)
Join the conversation