गुजरात भारत के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है, जिसकी राजधानी गाँधीनगर है | इसकी सीमा राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्यों के साथ-साथ अरब सागर और पाकिस्तान के सिंध प्रान्त से भी मिलती है | यह भारत का सबसे लम्बी तटरेखा (1,600 किमी.) वाला राज्य है और एशियाई शेरों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है | काठियाबाड़ प्रायद्वीप और कच्छ का रन गुजरात राज्य के ही भौगोलिक भाग हैं |
Source: http://www.taxalertindia.com
गुजरात : सम्बंधित जानकारी
क्षेत्रफल | 1,96,024 वर्ग किमी. |
जनसंख्या (जनगणना, 2011) | 6.04 करोड़ |
प्रमुख भाषाएँ | अधिकारिक भाषा गुजराती है लेकिन यहाँ हिंदी भाषा भी बोली जाती है | |
जलवायु | गर्मी (मार्च से मई) : 250C – 450C सर्दी (नवम्बर से फरवरी) : 150C – 350C |
राजधानी | गाँधीनगर |
लोकसभा सदस्य | 26 |
विधानमंडल | एकसदनीय (182 सीटें) |
हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | अहमदाबाद, बड़ोदरा, जामनगर, पोरबंदर, सूरत, राजकोट, भावनगर, भुज |
प्रमुख शहर | अहमदाबाद (सबसे बड़ा शहर), बड़ोदरा, जामनगर, पोरबंदर, सूरत, राजकोट, भावनगर, भुज, जूनागढ़ |
त्यौहार | अन्तर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव, होली, जन्माष्टमी, कच्छ महोत्सव, नवरात्रि, भद्र पूर्णिमा, मोढेरा नृत्य उत्सव, तार्नेतर मेला, वौथा मेला |
अर्थव्यवस्था | 149.833 बिलियन अमेरिकी डॉलर | यहाँ की अर्थव्यवस्था कृषि व उद्योगों पर आधारित है लेकिन वर्तमान में पर्यटन भी यहाँ की मुख्य आर्थिक गतिविधि बनता जा रहा है | सूती वस्त्र, पेट्रोकेमिकल, सीमेंट, औषधि व रिफायनरी आदि यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं | |
साक्षरता | 78.03 % |
जिले | 33 |
लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 919 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
शिशु-लिंगानुपात | 890 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
जनघनत्व | 308 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
प्रमुख लोक नृत्य | गरबा, डांडिया, रास, भवाई, टिप्पनी, सिद्दी, पाधर व डांगी नृत्य |
प्रमुख नदियाँ | नर्मदा, ताप्ती, साबरमती, महानदी, माही, दमन गंगा, अजी |
प्रमुख खनिज | पेट्रोलियम, जिप्सम, मैंगनीज, लिग्नाइट, बॉक्साइट |
पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | कच्छ का रन, सोमनाथ मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, जूनागढ़ की गुफाएं, गिर राष्ट्रीय पार्क, कडिया डूंगर गुफाएं, खम्भालिडा गुफाएं |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation