दशहरा: अच्छाई की बुराई पर विजय

इस पर्व का मुख्य उद्देश्य अच्छाई की बुराई तथा सत्य की असत्य पर विजय को दर्शाना है I

Oct 1, 2014, 10:49 IST

dusshera

भारत को पर्वों व उत्सावों की भूमि के रूप में जाना जाता है I इसे विजयदशमी के नाम से भी जानते हैं I दशहरा के उत्सव के पीछे दो कहानियाँ प्रसिद्ध हैं I इनमें से एक भगवान राम से तो दूसरा देवी दुर्गा से संबंधित है I अँग्रेज़ी पांचांग के अनुसार दशहरा सितंबर, अक्तूबर के महीने में मनाया जाता है I इस पर्व का मुख्य उद्देश्य अच्छाई की बुराई तथा सत्य की असत्य पर विजय को दर्शाना है I

दशहरा का महत्व:

दशहरा का पर्व की महत्ता एक अपवाद के रूप में है I श्री राम की कथा के अनुसार रावण युद्ध के  I 10वें राम के द्वारा मारा गया था जिसे की दशहरा के दिन से जाना जाता है I इसे ही अच्छाई की ताक़त का बुराई पर जीत के रूप में देखा जाता है I रावण ने श्री राम की पत्नी सीता का हरण किया तथा इसके साथ ही वह एक आततायी राजा के रूप में भी जाना जाता है I रावण के अंत के साथ ही बुराई व नकारात्मकता का भी अंत माना जाता है I नवरात्रि के समय भारत के कई भागों में रामायण के पत्रों के आधार पर लोग रामलीला का मंचन करते हैं तथा पूरे उत्साह के साथ भाग भी लेते हैI  भारत के पूर्वी भाग में लोग माँ दुर्गा की आराधना करते हैं तथा दशहरा मानते हैं I ऐसा माना जाता है कि इसी दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर नIमक असुर का वध किया था I इस पर्व के दौरान माँ दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है तथा शरद ऋतु का  आगमन भी माना जाता है I संस्कृत में नवरात्रि का अर्थ 9 रातों से होता है I नवरात्र में माँ दुर्गा के 9 रूपों की अर्चना की जाती है I 10वें दिन माँ दुर्गा का बुराई पर विजय के रूप में मनाया जाता है I

दशहरा उत्सव:

उत्तर भारत: उत्तर भारत में सामान्यतया रावण, मेघनाद व कुम्भ्कर्न के पुतले में आग लगा के मनाया जाता है I एक सुसज्जित रथ पर राम, सीता व लक्ष्मण पूरी जनसभा के बीच से पुतले के समाप पहुँच कर एक एक कर के तीनों पुतलों पर तीर मIरते हैं I

गुजरात: गुजरात में नवरात्रि के सभी नौ रातों में नृत्य का आयोजन किया जाता है, इतना ही नहीं अन्य कई प्रकार के प्रतियोगिताएँ इत्यादि का भी आयोजन होता है I इसमें गIये जाने वाले अधिकतर गीत समर्पित होते हैं तथा इस पर किया जाने वाला नृत्य गरबा कहलाता है I कई स्थानों पर तो गरबा का प्रारंभ देर रात्रि में होता है जो की ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय के पूर्व तक चलता है I

दक्षिण भारत: दक्षिण में नवरात्रि में मुख्यतया तीन देवीओं की आराधना करके मनाया जाता है जो क्रमशः हैं: देवी सरस्वती- जिन्हे ज्ञान व अध्ययन की देवी मानते हैं, देवी लक्ष्मी- जिन्हें सुख व संपन्नता की देवी मानते हैं, तथा देवी दुर्गा- जिन्हें शौर्य व पराक्रम का प्रतीक माना जाता है I इस दौरान सभी लोग अपने घरों को बहुत ही खूबसूरती से सजाते हैं I

इसके अलावा दशहरा के साथ अन्य कई कहानियाँ जुड़ी हुई है, इस पर्व के मौसम में संपूर्ण देश में एक भाईचारे व उत्साह का वातावरण देखा जाता है I

 

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News