तमिलनाडु भारत के दक्षिण में स्थित एक तटीय राज्य है जिसकी राजधानी चेन्नई है (जिसे पहले मद्रास भी कहा जाता था) | यह उत्तर में आन्ध्र प्रदेश, पश्चिम में केरल, उत्तर-पश्चिम में कर्नाटक राज्य से घिरा हुआ है तथा इसके पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है | पुददुचेरी संघ राज्य क्षेत्र की सीमा भी तमिलनाडु राज्य से मिलती है | यह भारत के सर्वाधिक नगरीकृत व विकसित राज्यों में से एक है,जहाँ द्रविड़ प्रजाति के लोगों की अधिकता पाई जाती है |
Source: www.goaholidayhomes.com
1. क्षेत्रफल | 1,30,058 वर्ग किमी. |
2. राज्य के रूप में गठन | 14 जनवरी, 1969 |
3. जनसंख्या (जनगणना,2011) | 7.21 करोड़ |
4. प्रमुख भाषाएँ | तमिल इस राज्य की राजकीय भाषा है| तमिल-89.43 % तेलगू-5.65 % कन्नड़- 2.68% उर्दू-1.51% मलयालम-0.89% |
5. जलवायु | गोवा की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी है | यहाँ मई का महीना सबसे गर्म होता है| तटीय अवस्थिति के कारण यहाँ का मौसम सामान्य रहता है | |
6. राजधानी | चेन्नई |
7. संसद सदस्य | लोकसभा-39,राज्य सभा-18 |
8. विधानमंडल | एकसदनीय (234 सीटें) |
9. हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | मीनाब्कम(Meenambakam), चेन्नई, मदुरै, त्रिचुरापल्ली, कोयंबटूर, सलेम |
10. प्रमुख शहर | मीनाब्कम(Meenambakam), चेन्नई, मदुरै, त्रिचुरापल्ली, कोयंबटूर, सलेम,तंजावुर,ऊटी |
11. त्यौहार | पोंगल (कृषि-पर्व), जल्लीकट्टू (सांडों की लड़ाई ), महामगम उत्सव, कंठुरी उत्सव, नवरात्री, कर्थिगई उत्सव |
12. अर्थव्यवस्था | तमिलनाडु में कृषि, उद्योग व खनन तीनों ही अर्थव्यवस्था के आधार हैं| खनिज-लिग्नाइट,चूनापत्थर,अभ्रक,क्वार्ट्ज़, फेल्सपार, बॉक्साइट, जिप्सम उद्योग-सूती वस्त्र, ऑटोमोबाइल, रसायन, कागज,रेलवे उपकरण, सीमेंट फसलें-चावल, ज्वर, बाजरा, रागी, दालें, गन्ना, कॉफ़ी, रबड़, इलायची, (भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ. एम.एस.स्वामीनाथन तमिलनाडु राज्य से सम्बंधित थे ) |
13. साक्षरता | 80.33 % |
14. जिले | 32 |
15. लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 995 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
16. प्रमुख नृत्य | भरतनाट्यम, कलाक्षेत्र, कोल्लात्तम, कुम्मी, कावादी, कारागम्स |
17. पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | चेन्नई का मैरिना बीच जो विश्व के सबसे लम्बे बीचों में से एक है, बृहदेश्वर मंदिर (तंजावुर) ,गंगैकोंडचोलपुरम (चोलों द्वरा निर्मित), महाबलीपुरम (इसे मामल्लपुरम भी कहा जाता है,जिसे यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थलों की श्रेणी में शामिल किया है ), ऊटी,नीलगिरी पहाड़ियाँ, कार्डमम पहाड़ियाँ |
18. जनघनत्व | 550 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
19. सीमावर्ती राज्य/संघ राज्य क्षेत्र | केरल ,कर्नाटक,आन्ध्र प्रदेश, पुददुचेरी |
20. धार्मिक जनसंख्या (जनगणना,2011) | हिन्दू (87.58%) ईसाई (6.12%) इस्लाम (5.86%) सिख (0.02%) बौद्ध (0.01%) जैन (0.12%) अन्य (0.3%) |
21. नदियाँ | पालार, कावेरी, वैगेई, चेइय्यर, पोन्नीयार, मेयार |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation