नंदन नीलकेणी
सरकार ने इंफोसिस टेक्नोलॉजीस के सह संस्थापक नंदन नीलकेणी को यूनीक आइडेंटीफिकेशन एथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडी) का अध्यक्ष बनाया गया। देश के सभी नागरिकों को विशिष्ट पहचान संख्या उपलब्ध कराने की योजना बनाई है जिसके अंतर्गत यूआईडी प्राधिकरण का गठन किया गया है। आंतरिक सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को एक विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान की जाएगी। यह महत्वपूर्ण दायित्व संभालने के लिए नीलकेणी ने इंफोसिस से त्यागपत्र दे दिया। इसके साथ ही नीलकेणी को येल विश्वविद्यालय ने अपने सर्वोच्च सम्मान लीजेंड इन लीडरशिप के लिए भी चुना। इस पुरस्कार को पाने वाले वह पहले भारतीय हंै।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation