नई पीढ़ी का पदार्थ
ब्रह्मड के खुलेंगे रहस्य:
इल्लीनॉस, बाटाविया के टेवाट्रॉन पार्टिकल स्मैशर में काम कर रहे वैज्ञानिकों की दो टीमों ने नई पीढ़ी के मूलभूत कणों (fundamental partical) का अस्तित्व होने का अनुमान लगाया है। अभी तक तीन पीढिय़ों के मूलभूत कण ही ज्ञात हैं। अब सवाल यह है कि इन नए कणों की क्या खास बात है?
यदि नई पीढ़ी के मूलभूत कणों का वास्तव में अस्तित्व है तो वे एक बहुत पुरानी पहेली को सुलझाने में मददगार साबित हो सकते हैं- कैसे बिग बैंग या महाविस्फोट के तुरंत बाद ब्रह्मड ने अपने आप को नष्ट होने से बचाया था। उल्लेखनीय है कि ब्रह्मड की उत्पत्ति बिग बैंग के द्वारा हुई मानी जाती है। इस सिद्धांत को लगभग सभी खगोलशास्त्री मानते हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि पदार्थ की ज्ञात तीनों पीढिय़ों में दो प्रकार के मूलभूत कण पाये जाते हैं- क्वार्क और लेप्टॉन। प्रथम पीढ़ी के लेप्टॉनों में इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रीनों शामिल हैं।
हमें प्रत्येक दिन की जिंदगी में जिन चीजों का सामना करना पड़ता है उसकी ब्याख्या हम प्रथम पीढ़ी के पदार्थ के द्वारा कर सकते हैं। परमाणु नाभिक का निर्माण प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के द्वारा होता है। प्रोटॉन और न्यूट्रॉन अप और डाउन क्वार्र्कों के द्वारा बने होते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation