चंडीगढ़ भारत का एक संघ राज्य क्षेत्र और उत्तर भारत का प्रमुख शहर है जो तीन ओर से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से सटा हुआ हैं। यह भारत का प्रथम नियोजित नगर है जिसका डिजायन व निर्माण एक फ्रेंच आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए ने जेनेरेट और मैक्सवेल व जेनड्रेन नामक दंपती के सहयोग से किया था । शिवालिक पहाडियों की तलहटी में बसा चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी भी है| यह रॉक गार्डन और सुखना झील जैसे पर्यटन स्थलों के लिए भी भारत में प्रसिद्ध है |इसका नाम यहाँ स्थित शक्ति की देवी चंडी के मंदिर और उसके पीछे स्थित किले (गढ़) के आधार पर रखा गया है (चंडी+गढ़=चंडीगढ़)|
चंडीगढ़ : एक नजर में
क्षेत्रफल | 114 वर्ग किमी. |
राज्य के रूप में गठन | 1 नवम्बर,1966 |
जनसंख्या (जनगणना,2011) | 1,054,686 |
प्रमुख भाषाएँ | |
जलवायु | 1.तापमान · ग्रीष्म- 27° C - 44° C (अप्रैल - जुलाई) · शरद- 1°C - 16° C (नवम्बर - जनवरी) 2.वर्षा- 111 सेमी |
राजधानी | चंडीगढ़ |
संसद सदस्य | |
विधानमंडल | अनुपस्थित |
हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | चंडीगढ़ |
प्रमुख उद्योग | कागज, सेनेटरी वेयर, मशीन टूल्स, बुनियादी धातु, ऑटो पार्टस्, फार्मास्यूटिकल्स और बिजली के उपकरण, खाद्य उत्पादों से जुड़े हुए उद्योग |
साक्षरता | 86.43% |
जिले | 1 |
लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 818 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | रॉक गार्डन, जाकिर रोज गार्डन, सुखना झील, शांति कुंज, आर्ट गैलेरी, कैपिटल काम्प्लेक्स |
जनघनत्व | 9,252 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
धार्मिक जनसंख्या (जनगणना,2011) | हिन्दू (77.8%) सिख (17.1%) इस्लाम (7%) ईसाई (0.83%) बौद्ध (0.11%) जैन (0.19%) |
प्रमुख नृत्य | गिद्दा,सम्मी, भांगड़ा, झूमर, गटका धमाल, लूद्दी, किकिली, जुल्ली, दनकारा |
प्रमुख त्यौहार | लोहड़ी, बैशाखी |
उच्च न्यायालय | पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय (चंडीगढ़) |
Image courtesy : www.globalsecurity.org
Comments
All Comments (0)
Join the conversation