Bihar Board Class 12 Maths Exam 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12 गणित की परीक्षा आज, 4 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में 9:30 AM से 12:45 PM तक आयोजित की गई। परीक्षा देने के बाद छात्र पेपर के कठिनाई स्तर, प्रश्नों के स्वरूप और परीक्षा पैटर्न को लेकर उत्सुक हैं। इस लेख में BSEB Class 12 Maths Exam Analysis 2025 दिया गया है, जिसमें पेपर का पूरा विश्लेषण, छात्रों की प्रतिक्रियाएँ और शिक्षकों की राय शामिल है।
Bihar Board Class 12 Maths Question Paper 2025 और BSEB Class 12 Maths Answer Key 2025 भी इस लेख में उपलब्ध कराए गए हैं। सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किए गए उत्तरों की मदद से छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं।
Exclusive!
BSEB Class 12 Maths Question Paper 2025 PDF
BSEB Class 12 Maths Answer Key 2025 PDF
BSEB Class 12 Maths Exam Analysis 2025: Highlights
परीक्षा का नाम (Exam Name) | BSEB Class 12 Maths Exam 2025 |
परीक्षा तिथि (Exam Date) | 4 फरवरी 2025 |
परीक्षा का समय (Exam Timing) | प्रथम पाली: 9:30 AM से 12:45 PM |
आयोजित करने वाला बोर्ड (Conducting Board) | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) | |
सिलेबस से संबंधितता | पूरे प्रश्न पत्र में बिहार बोर्ड के निर्धारित सिलेबस से ही प्रश्न पूछे गए |
प्रश्नों का स्वरूप | बहुविकल्पीय (MCQ), लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न |
प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर (Difficulty Level) | मध्यम से कठिन |
Also Check|
BSEB Class 12 Biology Question Paper 2025
BSEB Class 12 Biology Answer Key 2025
Bihar Board Class 12 Maths Question Paper Pattern 2025
आज आयोजित गणित परीक्षा में प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित था:
- खंडA – इसमें 100 ऑब्जेक्टिव (MCQ) प्रश्न थे, जिनमें से केवल 50 का उत्तर देना अनिवार्य था। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था।
- खंडB – इसमें 30 लघु उत्तरीय प्रश्न थे, जिनमें से किसी भी 15 का उत्तर देना था। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का था।
इसके अलावा, 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न थे, जिनमें से 4 का उत्तर देना था, प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का था।
Students' Feedback on BSEB 12th Maths Exam 2025
परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र के कठिनाई स्तर को लेकर छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ सामने आई हैं, जिनमें से कुछ ने प्रश्न पत्र को संतुलित बताया, जबकि अन्य ने इसे अपेक्षाकृत कठिन माना।
छात्रों की प्रतिक्रियाएँ:
- कुछ छात्रों के अनुसार, गणित का पेपर पिछले वर्षों की तुलना में आसान था और प्रश्न सीधे NCERT से लिए गए थे।
- MCQ सेक्शनमें कुछ सवाल ट्रिकी थे, जिससे छात्रों को उत्तर चुनने में कठिनाई हुई।
- कुछ ने बताया कि लघुउत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न बोर्ड के सिलेबस से थे, लेकिन हल करने में काफी समय लगा।
- कठिनाई स्तर को लेकर छात्रों का कहना था कि त्रिकोणमिति(Trigonometry) और कैलकुलस (Calculus) के कुछ प्रश्न चुनौतीपूर्ण लगे।
Teachers' Review on Bihar Board Class 12 Maths Exam 2025
शिक्षकों के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12 गणित परीक्षा 2025 का प्रश्न पत्र संतुलित था और यह पूरी तरह से निर्धारित सिलेबस पर आधारित रहा।
- परीक्षाका स्तर बोर्ड परीक्षा के अनुरूप था।
- अधिकतरप्रश्न सिलेबस और NCERT आधारित थे, जिससे छात्रों को अधिक कठिनाई नहीं हुई।
- कुछगणना-प्रधान प्रश्नों के कारण छात्रों को समय प्रबंधन में समस्या हुई होगी।
- शिक्षकों ने यह भी सुझाव दिया कि आगामी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए छात्र BSEB Class 12 Model Papers2025 और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।
BSEB Class 12 Maths Answer Key 2025
हमने अब बिहार बोर्ड कक्षा 12 गणित परीक्षा 2025 का Question Paper PDF और Answer Key PDF इस लेख में उपलब्ध करवा दिया है। छात्र इन PDFs को डाउनलोड करके अपने उत्तरों की तुलना कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं।
अगली परीक्षा कब है?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की अगली परीक्षा 5 फरवरी 2025 को होगी। छात्र BSEB Class 12 Exam 2025 Time Table के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation