Bihar Board Class 12th Grading System 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बोर्ड की ओर से ग्रेडिंग प्रदान की जाती है। इसके तहत छात्रों को A1 से लेकर F तक ग्रेडिंग प्रदान की जाती है। यदि कोई छात्र परीक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है, तो छात्रों को A1 ग्रेड प्रदान किया जाता है। वहीं, यदि कोई छात्र बहुत बुरा प्रदर्शन करता है, तो उसे F ग्रेड प्रदान किया जाता है।
Bihar Board Grading System: कितने फीसदी अंक पर कौन-सा ग्रेड मिलेग
मार्क्स | ग्रेड | ग्रेड वैल्यू |
> 90% (540 से 600) | A1 | आउटस्टैंडिंग |
80% - 90% (480 से 539) | A2 | एक्सीलेंट |
70% - 80% (420 से 479) | B1 | बहुत अच्छा |
60% - 70% (360 से 419) | B2 | अच्छा |
50% - 60% (300 से 359) | C | एवरेज से ऊपर |
40% - 50% (240 से 299) | D | एवरेज |
33% - 40% (198 से 239) | E | संतोषजनक |
< 33% | F | असंतोषजनक (फिर से उपस्थिति की आवश्यकता) |
Bihar Board Grading System:12वीं में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
बिहार बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। वहीं, यदि किसी छात्र के दो से अधिक विषयों में 33 फीसदी से कम अंक होते हैं, तो वह फेल माना जाएगा। वहीं, प्रेक्टिकल में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 40 फीसदी अंक होने जरूरी हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation