BCECE Bihar Amin Admit Card 2023: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी बोर्ड (BCECEB) ने अमीन सहित अन्य पदों के लिए आयोजित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले है, वे आधिकारिक वेबसाइट-bceceboard.bihar.gov.in से अपना डीएलआरएस एडमिट कार्ड 2023 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से बीसीईसीईबी अमीन, क्लर्क, स्पेशल सर्वे असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर और कानूनगो के 10101 पद भरे जाएंगे।
बोर्ड इन पदों के लिए 4 से 17 अगस्त तक विभिन्न केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होते समय परीक्षा हॉल सेंटर में एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान प्रमाण लाना होगा। बिना हॉल टिकट के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Bihar DLRS Amin Admit Card 2023 Download Link
उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से बिहार डीएलआरएस अमीन एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें |
बिहार डीएलआरएस अमीन एडमिट कार्ड 2023 हाइलाइट
जिन उम्मीदवारों ने बिहार डीएलआरएस अमीन परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने लॉगिन विवरण की सहायता से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
DLRS एडमिट कार्ड 2023 | |
संगठन का नाम | भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय |
परीक्षा संचालन निकाय | बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) |
पोस्ट नाम | अमीन, लिपिक, विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त अधिकारी एवं कानूनगो |
रिक्त पद | 10101 |
वर्ग | एडमिट कार्ड |
स्टेट्स | रिलीज |
बिहार डीएलआरएस अमीन एडमिट कार्ड 2023 | 1 अगस्त 2023 |
बिहार डीएलआरएस अमीन परीक्षा तिथि 2023 | 04 अगस्त से 17 अगस्त 2023 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | www.bceceboard.bihar.gov.in |
DLRS एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
DLRS एडमिट कार्ड 2023 ऑनलाइन डाउनलोड करने के चरण यहां दिए गए हैं:
- पहले बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी बोर्ड (बीसीईसीईबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे"डीएलआरएस एडमिट कार्ड 2023" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
- डीएलआरएस एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे चेक करें और बिहार डीएलआरएस अमीन एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें।
- अंत में, परीक्षा के लिए एक प्रिंट आउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation