Bihar Gram Kachahari Nyaya Mitra Vacancy 2025: बिहार पंचायती राज विभाग ने राज्य भर में ग्राम कचहरी (ग्राम न्यायालय) के लिए 2,436 न्याय मित्रों (न्याय सहयोगियों) की भर्ती की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी, 2025 को शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2025 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर कर जमा कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें | |
यहां क्लिक करें |
Bihar Gram Kachahari Nyaya Mitra Bharti 2025; बिहार न्याय मित्र भर्ती हाइलाइट
बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी न्याय मित्र भर्ती 2025 के तहत 2,436 पदों पर नियुक्ति की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 1 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिना किसी परीक्षा के मेरिट के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण डिटेल यहां दी तालिका में देखें।
भर्ती का नाम | बिहार ग्राम कचहरी न्याय मित्र भर्ती 2025 |
विभाग का नाम | अनिवासी राज विभाग, बिहार सरकार |
पद का नाम | ग्राम कचहरी न्याय मित्र (संविदा) |
रिक्तियों की संख्या | 2436 पद |
चयन | ग्रेजुएशन (लॉ) डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर |
आवेदन अंतिम तिथि | 15 फरवरी 2025 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
सैलरी | 9000 रुपये |
Bihar Nyaya Mitra Vacancy 2025 के लिए पात्रता योग्यता क्या है?
बिहार ग्राम कचहरी न्याय मित्र भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड की जानकारी होना आवश्यक है।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम ग्रेजुएट (लॉ) पास होना चाहिए। संबंधित क्षेत्र में कानूनी जानकारी या न्यायिक कार्यों का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा (Age Limit) : इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।
Bihar Gram Kachahari Nyaya Mitra Bharti 2025 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
बिहार पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम कचहरी न्याय मित्र भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क निम्नलिखित है:
- सामान्य (General)/OBC/EWS: ₹0/- (कोई शुल्क नहीं)
SC/ST/महिला उम्मीदवार: ₹0/- (कोई शुल्क नहीं)
इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी सभी श्रेणियों के उम्मीदवार नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation