BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Marksheet: बिहार बोर्ड कक्षा 10 की डिजिटल मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

Last Updated: Mar 29, 2026, 13:39 IST

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 29 मार्च 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी कर दिया गया है। छात्र रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करके अपनी डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड करें। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट, SMS, डिजीलॉकर के साथ-साथ जानें जागरण जोश से भी मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें।

Bihar Board 10th Result 2026 Marksheet
Bihar Board 10th Result 2026 Marksheet

BSEB Bihar Board 10th Result 2026:10वीं के छात्र अब मिनटों में डाउनलोड करें अपनी डिजिटल मार्कशीट। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) एग्जाम 2026 का रिजल्ट आज 29 मार्च 2026 को 1:15 पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। 

यहां चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ऑफिशियल वेबसाइटों पर ऑनलाइन रिजल्ट घोषित किया। मैट्रिक एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके मार्कशीट को ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

बोर्ड ने छात्रों के लिए रिजल्ट देखने के कई तरीके शुरू किए हैं, जिनमें ऑफिशियल वेबसाइट, SMS, डिजिलॉकर और तृतीय-पक्ष प्लेटफॉर्म शामिल हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके मार्कशीट को डाउनलोड करें।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

मैट्रिक रिजल्ट 2026: 10वीं के रिजल्ट की पूरी जानकारी 

इस साल बिहार बोर्ड 10वीं के एग्जाम 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किए गए थे। बोर्ड ने टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के कुछ दिनों बाद ही रिजल्ट की घोषणा कर दी। 

इवेंट 

इंफॉर्मेशन

बोर्ड का नाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)

एग्जाम का नाम

मैट्रिक (कक्षा 10वीं) फाइनल एग्जाम 2026

रिजल्ट डेट

जारी

ऑफिशियल वेबसाइट

results.biharboardonline.com

पासिंग मार्क्स

हर सब्जेक्ट में न्यूनतम 33%

BSEB 10th ki marksheet kaise download kare? डिजिटल मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें? 

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से जानें मार्कशीट कैसे करें डाउनलोड। 

1. BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com या results.biharboardonline.com पर जाएं।

2. “बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर और रोल कोड फिल करें ।

4. सबमिट बटन पर क्लिक करें ।

5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट ले लें।

2. DigiLocker (डिजीलॉकर) के माध्यम से कैसे डाउनलोड करें? 

डिजीलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट पूरी तरह से मान्य होती है। छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके डिजिलॉकर के माध्यम से 10वीं की मार्कशीट को देख कर डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • DigiLocker App डाउनलोड करें या मोबाइल ऐप पर जाएं।

  • अपने आधार कार्ड या मोबाइल नंबर से साइन इन करें।

  • 'Education' सेक्शन में जाकर 'Bihar School Examination Board' सर्च करें।

  • 'Class X Marksheet' चुनें और अपना रोल कोड, रोल नंबर और पासिंग ईयर (2026) डालें।

  • आपकी डिजिटल मार्कशीट आपके डिजीलॉकर अकाउंट में सुरक्षित हो जाएगी।

3. SMS के माध्यम से बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 कैसे प्राप्त करें?

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके SMS के माध्यम से BSEB 10वीं की मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।  (LIVE BLOG LINK) 

स्टेप 1: अपने मोबाइल फोन पर SMS ऐप खोलें। 

चरण 2: दिए गए प्रारूप में एक संदेश टाइप करें: बिहार 10 (रोल नंबर)। 

चरण 3: संदेश को 56263 पर भेजें। 

चरण 4: बोर्ड आपके BSEB 10वीं के रिजल्ट 2025 को उसी नंबर पर भेजेगा।

4. जागरण जोश पर बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026

छात्र जागरण जोश वेबसाइट पर जाकर अपना BSEB 10वीं का रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। बिहार बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक jagranjosh.com/resultsपर उपलब्ध है। जागरण जोश प्लेटफॉर्म छात्रों को बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने का एक आसान और विश्वसनीय तरीका प्रदान करता है, खासकर तब जब ऑफिशियल वेबसाइटें अधिक ट्रैफिक के कारण काम न कर रही हों।

Bihar 10th ki marksheet mei kya check kare: मार्कशीट में इन जानकारियों को जरूर चेक करें। 

जब आप अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें, तो सुनिश्चित करें कि नीचे दी गई सभी जानकारी सही है या नहीं। 

  1. छात्र का नाम
  2. माता-पिता का नाम
  3. रोल कोड और रोल नंबर 
  4. सब्जेक्ट वाइज मार्क्स 
  5. कुल मार्क्स 
  6. डिवीजन और रिजल्ट स्टेटस (Pass/Fail)

यहां भी पढ़े: Bihar Board Result 2026 at Jagran Josh - 2 सेकंड में चेक करे जागरण जोश पे बिहार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, पाएं Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 29, 2026, 13:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News