BSEB Class 12 Economics Exam 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की अर्थशास्त्र (Economics) परीक्षा आज, 1 फरवरी 2025 को शाम की शिफ्ट में 2:00 PM से 5:15 PM तक आयोजित की गई। परीक्षा के बाद हर कोई यह जानना चाहता है कि परीक्षा का स्तर कैसा था, क्या सभी प्रश्न निर्धारित सिलेबस से आए, पेपर में किस प्रकार के प्रश्न पूछे गए, और छात्रों एवं शिक्षकों की राय क्या रही।
इस लेख में BSEB Class 12 Economics Paper 2025 का संपूर्ण विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। यहां छात्रों की शुरुआती प्रतिक्रियाएँ, शिक्षकों की समीक्षा और प्रश्न पत्र के कठिनाई स्तर की चर्चा की गई है। साथ ही, हम आज की अर्थशास्त्र परीक्षा का प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी (BSEB 12th Economics Answer Key 2025) भी उपलब्ध कराएंगे, जिससे छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।
* लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें!
BSEB Class 12 Economics Exam Analysis 2025: Highlights
विशेषता | विवरण |
परीक्षा तिथि | 1 फरवरी 2025, शाम 2:00 PM से 5:15 PM तक |
बोर्ड का नाम | बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) |
आधिकारिक वेबसाइट | www.biharboardonline.com |
कठिनाई स्तर | संतुलित: वस्तुनिष्ठ प्रश्न आसान, लघु उत्तरीय प्रश्न मध्यम, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न कुछ छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण |
प्रश्न पत्र का प्रारूप | वस्तुनिष्ठ (MCQs) - 30, लघु उत्तरीय (Short Answer) - 10, दीर्घ उत्तरीय (Long Answer) - 4 |
छात्रों की प्रतिक्रियाएँ | गणना आधारित प्रश्न थोड़े समय लेने वाले, कुछ अवधारणाएँ गहराई से पूछी गईं |
शिक्षकों की राय | संपूर्ण पाठ्यक्रम को कवर करने वाला, NCERT आधारित, अवधारणाओं की स्पष्ट समझ आवश्यक |
BSEB Class 12 Economics Question Paper Pattern 2025
बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं की अर्थशास्त्र परीक्षा को वस्तुनिष्ठ और विषयात्मक भागों में विभाजित किया है। प्रश्न पत्र का प्रारूप निम्नलिखित था:
खंड | प्रश्न का प्रकार | कुल प्रश्न | अंक/प्रश्न | उत्तर देने के लिए आवश्यक प्रश्नों की संख्या |
Section-A | वस्तुनिष्ठ (Objective) | 100 | 1 | 50 |
Section-B | लघु उत्तरीय (Short Answer) | 30 | 2 | 15 |
Section-B | दीर्घ उत्तरीय (Long Answer) | 8 | 5 | 4 |
छात्रों की शुरुआती प्रतिक्रियाएँ (Students' Reactions on Economics Paper)
परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकांश छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ सामने आईं कुछ छात्रों को प्रश्न पत्र अपेक्षाकृत संतुलित लगा, जबकि कुछ ने कहा कि गणना-आधारित प्रश्नों ने अधिक समय लिया।
मुख्य प्रतिक्रियाएँ:
- वस्तुनिष्ठ (MCQs) प्रश्नों का स्तर आसान से मध्यम था, लेकिन कुछ प्रश्नों के विकल्प भ्रमित करने वाले थे।
- लघु उत्तरीय प्रश्नों में अधिकतर सीधे NCERT पर आधारित थे, लेकिन उत्तर को संक्षेप में लिखना चुनौतीपूर्ण था।
- दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से कुछ केस स्टडी और व्यावहारिक पर आधारित थे, जिससे उन्हें हल करने में अधिक समय लगा।
- कई छात्रों ने कहा कि समय प्रबंधन एक चुनौती था, खासकर सेक्शन-B के उत्तर लिखने में।
- गणना आधारित प्रश्न हल करने में अधिक समय लेने वाले थे,लेकिन वे पाठ्यपुस्तक में दिए गए उदाहरणों से मिलते-जुलते थे।।
शिक्षकों की राय (Teachers' Feedback on BSEB Economics Exam 2025)
शिक्षकों ने BSEB कक्षा 12 अर्थशास्त्र परीक्षा 2025 को संतुलित और पाठ्यक्रम के अनुरूप बताया। अधिकांश प्रश्न NCERT आधारित थे, लेकिन कुछ गणना-आधारित प्रश्नों ने छात्रों को चुनौती दी। वस्तुनिष्ठ प्रश्न सरल थे, जबकि लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर के लिए गहरी समझ आवश्यक थी। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में केस स्टडी और विश्लेषणात्मक प्रश्न शामिल थे, जिससे छात्रों की अवधारणात्मक स्पष्टता की परीक्षा हुई। शिक्षकों का मानना है कि जिन छात्रों ने NCERT और प्रैक्टिस सेट्स पर ध्यान दिया था, उनके लिए यह परीक्षा कठिन नहीं थी। समय प्रबंधन परीक्षा का एक महत्वपूर्ण पहलू रहा।
BSEB Class 12 Economics Question Paper 2025
हम जल्द ही कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र 2025 PDF उपलब्ध कराएंगे। विद्यार्थी और शिक्षक प्रश्न पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे और अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर बिहार बोर्ड पाएंगे।
बिहार बोर्ड Class 12 Economics प्रश्नपत्र 2025 PDF (Link to be updated) |
BSEB Class 12 Economics Answer Key 2025
हमारे विशेषज्ञों ने आज की BSEB कक्षा 12 राजनीति विज्ञान परीक्षा के प्रश्नों के सही उत्तर तैयार किए हैं, जिससे छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं। यह उत्तर कुंजी छात्रों को सही उत्तरों को समझने और अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करने में मदद करेगी।Bihar Board 12th Economics Answer Key 2025 PDF नीचे उपलब्ध है:
बिहार बोर्ड Class 12 Economics Answer Key 2025 PDF (Link to be updated) |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation