BSF Head Constable Recruitment 2023 Notification: महानिदेशालय सीमा सुरक्षा बल, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी निदेशालय ने एक महत्वपूर्ण नवीनतम भर्ती अधिसूचना जारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BSF ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स कम्युनिकेशन सेटअप में हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) (BSF Head Constable RO/RM Recruitment 2023) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र एंव इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ (BSF) की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 247 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया 22 अप्रैल, 2023 से शुरू हो गई है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 मई, 2023 निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के बारे में महत्वपूर्ण तिथियों, रिक्तियों की संख्या और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
BSF Head Constable Recruitment 2023 हाइलाइट्स
सीमा सुरक्षा बल, बीएसएफ ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 247 आरओ/आरएम हेड कांस्टेबल पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। । BSF Head Constable RO/RM Recruitment 2023 के बारे में सभी विवरण नीचे टेबल में उल्लेखित किए गए हैं।
संगठन | सीमा सुरक्षा बल, बीएसएफ |
पोस्ट नाम | हेड कांस्टेबल (आरओ/आरएम) |
रिक्त पद | 247 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
ऑनलाइन आवेदन | 22 अप्रैल से 12 मई 2023 |
चयन प्रक्रिया |
|
वेतन | 25500 रूपये से 81100 रूपये तक |
आधिकारिक साइट | www.rectt.bsf.gov.in, www.bsf.gov.in |
BSF Head Constable Notification 2023 डाउनलोड लिंक
सीमा सुरक्षा बल, बीएसएफ ने 247 बीएसएफ हेड कांस्टेबल रिक्तियों के लिए 14 अप्रैल 2023 को एक संक्षिप्त नोटिस जारी किया है। विस्तृत बीएसएफ हेड कांस्टेबल अधिसूचना 2023 जल्द ही www.rectt.bsf.gov.in और www.bsf.gov.in पर पात्रता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, वेतन, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के बारे में पूरी जानकारी के साथ जारी की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से बीएसएफ भर्ती अधिसूचना की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
BSF Head Constable Notification 2023 PDF Download - क्लिक करें |
BSF HC Eligibility Criteria: शैक्षिक योग्यता
Head Constable (Radio Operator)/ Head Constable (Radio Mechanic): फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही मैट्रिक के साथ दो साल का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
BSF HC Bharti 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती में रुचि रखने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
आयोजन | तिथि |
आवेदन करने की तिथि | 22 अप्रैल 2023 |
आवेदन जमा करने की लास्ट डेट | 12 मई 2023 |
BSF Head Constable RO/RM Recruitment 2023: रिक्त पदों की संख्या
पद का नाम | संख्या |
हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) | 217 |
हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) | 30 |
BSF हेड कांस्टेबल पद के लिए आयु सीमा
हेड कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 12 मई 2023 को 18 वर्ष और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सभी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
कितना जमा करना होगा आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उल्लिखित पदों के लिए 100 रुपये जबकि ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
BSF Head Constable RO/RM Recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई
- पहले अभ्यर्थी BSF की वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, BSF Head Constable Recruitment 2023 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर एप्लीकेशन फॉर्म में सभी विवरणों को भरें और सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क जमा करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य में जरूरत के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट निकाल कर रख लें।
BSF Head Constable चयन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं,वे ध्यान दे कि उनका चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के बाद किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देखें या आधिकारिक पर जा सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation