This is an archived article last updated on Aug 9, 2021. The information may be outdated.

भारत में प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनने के लिए आजमायें ये टिप्स

Last Updated: Aug 9, 2021, 21:32 IST

भारत में एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर के तौर पर आप अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के साथ ही आकर्षक कमाई भी कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आपके लिए एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनने के लिए जरुरी जानकारी दी जा रही है.

How to become a Professional Photographer in India
How to become a Professional Photographer in India

आज से कुछ दशक पहले तक भारत में सिर्फ ‘ब्लैक एंड वाइट फोटोज़’ खींची जाती थीं. लेकिन, अब तो देश-दुनिया में डिजिटल फोटोग्राफी का दौर है. कुछ साल पहले तक हमारे फ़ोन के आस-पास, हमारे और हमारे फैमिली मेम्बर्स के फोटोज़ रखे होते थे जो अब हमारे स्मार्टफ़ोन में होते हैं. आजकल डिजिटल और कलर्ड फोटोज़ का जमाना है जिनमें डिजिटल टेकनीक का खूब इस्तेमाल होता है. भारत के कुछ सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर्स में सोनी तारापोरेवाला, अतुल कास्बेकर, दयानिता सिंह, बलजीत सिंह देव, बोमन ईरानी, रतिका रामासामी और डब्बू रत्नानी के नाम शामिल हैं जिन्होंने इस प्रोफेशन से नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी विशेष पहचान कायम की और खूब धन भी कमाया है. बेशक, फोटोग्राफी में क्रिएटिविटी के साथ ही सभी लोगों के निजी और प्रोफेशनल जीवन के खास पलों की यादें संजोई जाती हैं.

इन दिनों फोटोग्राफी सेशन से बहुत पेचीदा टॉपिक्स को भी स्टोरी-टेलिंग के असरदार तरीके से हमारे सामने प्रस्तुत किया जा सकता है. इसलिए, इस आर्टिकल में हम भारत में आपके लिए प्रोफेशनल फोटोग्राफर के करियर स्कोप की चर्चा कर रहे हैं.

भारत में फोटोग्राफर्स के लिए एलिजिबिलिटी और जरुरी क्वालिफिकेशन्स

हमारे देश में फोटोग्राफी से संबंधित अधिकांश कोर्सेज वोकेशनल कोर्सेज हैं जिसके लिए कैंडिडेट ने किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से अपनी 12वीं क्लास पास की हो. आर्ट्स सब्जेक्ट से अंडरग्रेजुएट कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स एक ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर फोटोग्राफी का कोर्स कर सकते हैं.  

भारत में फोटोग्राफी के पेशे से संबंधित महत्वपूर्ण एजुकेशनल कोर्सेज
•    डिप्लोमा कोर्स – अवधि 3 महीने से 1 वर्ष.
•    अंडरग्रेजुएट कोर्स – अवधि 3 वर्ष
•    पीजी कोर्स – अवधि 2 वर्ष

भारत में इन प्रमुख इंस्टीट्यूट्स में ज्वाइन करें फोटोग्राफी के कोर्सेज

•    जामिया मिल्लिया इस्लामिया
•    आर्ट हेरिटेज गैलरी, त्रिवेणी कला संगम
•    फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया, पुणे
•    दिल्ली यूनिवर्सिटी
•    वाईएमसीए सेंटर फॉर मास मीडिया, नई दिल्ली
•    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फोटोग्राफी
•    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ फोटोग्राफी, नोएडा
•    एशियाई एकेडेमी ऑफ़ फिल्म एंड टेलीविज़न, नोएडा
•    इंस्टीट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन, मनीपाल

भारत में प्रोफेशनल फोटोग्राफर का जॉब प्रोफाइल

•    अपने स्टूडियो या किसी निर्धारित लोकेशन पर फोटो/ फोटोज खींचना.
•    अपने क्लाइंट्स की जरूरत या इच्छा के मुताबिक खुद या अपने टीम मेट्स के साथ फोटोग्राफिक इमेजेज तैयार करना.
•    अपने फोटोग्राफ सेशन में जरुरी एडिटिंग करना.
•    अपने फोटोग्राफ सेशन में स्पेशल इफेक्ट्स डालना.
•    बेहतरीन फोटोग्राफ्स को सेलेक्ट करना.
•    आखिर में डिजिटल फोटोग्राफिक इमेजेज तैयार करना.

भारत में प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के लिए टॉप करियर्स

  • प्रेस फोटोग्राफर–ये पेशेवर न्यूज़पेपर्स, मैगजीन्स और न्यूज़ चैनल्स के लिए काम करते हैं.
  • फोटो जर्नलिस्ट–ये पेशेवर भी विभिन्न न्यूज़पेपर्स, जर्नल्स, मैगजीन्स और टीवी चैनल्स के लिए काम करते हैं.  
  • वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर–जंगल और जंगल के जीवन को पशु-पक्षियों समेत अपने कैमरे में कैद करते हैं.
  • एनवायरनमेंट फोटोग्राफर–ये पेशेवर विभिन्न लैंडस्केप्स और एनवायरनमेंट पोल्यूशन से संबंधित फोटोग्राफी करते हैं.
  • स्पोर्ट्स फोटोग्राफर–विभिन्न स्पोर्ट्स कॉम्पीटीशंस और स्पोर्ट्स मैचेज़ की यादगार फोटोग्राफी इन पेशेवरों की जिम्मेदारी होती है.
  • वेडिंग फोटोग्राफर–वेडिंग इवेंट्स को ये पेशेवर अपने हुनर से एक यादगार इवेंट बना देते हैं.
  • इवेंट फोटोग्राफर–विभिन्न सरकारी और प्राइवेट फंक्शन्स, फैमिली फंक्शन्स जैसेकि, जन्म, शादी या अन्य कोई सेलिब्रेशन इन पेशेवरों की मौजूदगी से स्पेशल इवेंट बन जाता है.
  • फैशन फोटोग्राफर–विभिन्न मशहूर फैशन मॉडल्स को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर फेमस बनाने और फैशन इवेंट्स को यादगार इवेंट बनाने में ये पेशेवर माहिर होते हैं.
  • एडवरटाइजिंग फोटोग्राफर–ये पेशेवर विभिन्न न्यूज़पेपर्स और मैगजीन्स के लिए सभी तरह के एडवरटाइजमेन्ट्स की फोटोग्राफी करते हैं.
  • ट्रेवल फोटोग्राफर–आजकल ये पेशेवर फोटोग्राफर्स देश और विदेशों में घूमकर स्पेशल फ़ोटोज़ क्लिक करके ट्रेवल टूरिज्म को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर फेमस बनाते हैं.
  • इंडस्ट्रियल फोटोग्राफर-आजकल बड़ी कंपनियां और मल्टीनेशनल कंपनियां अपने रोज़मर्रा के कामकाज के लिए इन पेशेवरों की मदद लेती हैं.
  • रियल एस्टेट/ आर्किटेक्चर फोटोग्राफर–रियल एस्टेट और आर्किटेक्चर के बेहतरीन फ़ोटोज़ खींचकर ये फोटोग्राफर रियल एस्टेट और सभी तरह की बिल्डिंग्स की कीमत बढ़ाने में सहायता करते हैं.
  • साइंटिफिक फोटोग्राफर–विज्ञान की फील्ड और रिसर्च वर्क की फोटोग्राफी में ये पेशेवर माहिर होते हैं.
  • माइक्रो एंड मैक्रो फोटोग्राफर–नैनो टेक्नोलॉजी के कारण ये पेशेवर बैक्टीरिया से लेकर एक चींटी की काफी बड़ी फोटो खींच सकते हैं.
  • मेडिकल फोटोग्राफर–पेशेंट्स, ऑपरेशन और अन्य संबद्ध फोटोग्राफ्स में इन पेशेवरों के काम का महत्व पता चलता है. 
  • फोटो ब्लॉगर–किसी भी विषय पर कुछ प्रभावी फ़ोटोज़ खींच कर उस पर अपना ब्लॉग लिखना इन पेशेवरों का शौक और पेशा है.
  • फ्रीलांसर फोटोग्राफर–ये पेशेवर शौकिया तौर पर फ़ोटोज़ खींचते हैं और फिर क्लाइंट्स की जरूरतों के मुताबिक फ़ोटो कॉलेजियम तैयार करते हैं.

प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के लिए आवश्यक स्किल-सेट

अगर आप इस पेशे के लिए जरुरी स्किल सेट के बारे में जानना चाहें तो एक कुशल फोटोग्राफर में निम्नलिखित स्किल्स अवश्य होने चाहिए:
•    कैमरा, लाइट्स और संबद्ध उपकरणों का बेहतरीन इस्तेमाल करने की काबिलियत हो.
•    क्लियर विज़न और क्रिएटिविटी बना सकती है आपके फोटोग्राफ्स को मास्टर पीस.
•    सही समय पर करें क्लिक फोटो.
•    फोटोग्राफी एडिटिंग में हों माहिर.
•    डिजिटल फोटोग्राफी के लिए टेक्निकल स्किल्स में महारत है जरुरी.
•    अपने लेटेस्ट और बढ़िया फोटोग्राफ्स को विभिन्न सोशल मीडियाज जैसेकि, फेसबुक, इन्स्टाग्राम और ट्विटर पर अपलोड और शेयर जरुर करते रहें.
•    पेशेवर कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग स्किल्स से इनके काम को मिलती है खास पहचान.
•    अपने फोटोग्राफ्स की मार्केटिंग करने में हों माहिर.
•    अपना बढ़िया पोर्टफोलियो तैयार करें.
•    फोटोग्राफी की फील्ड से संबंधित लीगल प्वाइंट्स की रखें समुचित जानकारी.

भारत में प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए जरुरी इक्विपमेंट्स और उनकी कीमत

आजकल के इस डिजिटल युग में अब डिजिटल फोटोग्राफी के लिए कैमरा, लेंसेस और अन्य सहायक इक्विपमेंट्स की एवरेज कॉस्ट 1 लाख – 2 लाख रुपये के बीच हो सकती है. लेकिन अगर आप अपना मॉडर्न और सुसज्जित स्टूडियो बनाना चाहते हैं तो यह कॉस्ट 15 – 20 लाख या उससे अधिक भी हो सकती है.

भारत में प्रोफेस्सोनल फोटोग्राफर्स की सैलरी

हमारे देश में आमतौर पर फोटोग्राफर्स की एवरेज सालाना सैलरी 3.57 लाख है. एक स्किल्ड और पेशेवर वेडिंग फोटोग्राफर एक वेडिंग फोटोग्राफ सेशन के 1 लाख से 3 लाख रुपये तक कमा सकता है. एक स्किल्ड फैशन फोटोग्राफर अपने हरेक प्रोजेक्ट के लिए रु. 50 हज़ार से रु. 2 लाख तक कमा सकता है.

जॉब, इंटरव्यू, करियर, कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, एकेडेमिक और पेशेवर कोर्सेज के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और लेटेस्ट आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagranjosh.com पर विजिट कर सकते हैं.

Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More
First Published: Aug 9, 2021, 21:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News