CBSE Class 12th Hindi Sample Paper 2025 by Experts: Practice for Last Minute Revision

Mar 12, 2025, 19:37 IST

CBSE Class 12th Hindi Exam 2025: This article will help the students get the sample paper for Class 12th Hindi to prepare for the exam. Students can get the sample paper here with solutions for last-minute revision. 

CBSE Class 12th Hindi Sample Paper By Experts With Solutions
CBSE Class 12th Hindi Sample Paper By Experts With Solutions

CBSE Class 12th Hindi Sample Paper: CBSE Class 12 Hindi is an important subject for students appearing in the 2025 board exams. Understanding the question paper pattern and practising with sample papers is essential for scoring well. To help students prepare effectively, we provide the CBSE Class 12 Hindi Sample Paper 2025 by experts with detailed solutions based on the latest exam pattern.

This sample paper will help students to know about the type of questions expected in the board exam and improve their time management skills. The solutions PDF will provide step-by-step answers to enhance conceptual clarity and writing efficiency. Students can download the link for free.

CBSE Class 12 Hindi Sample Paper by Experts for Board Exam 2025

प्रश्न 1 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए। 10 × 1 = 10

मेरे विचार से सफलता प्राप्त करने के लिए जिन गुणों या प्रवृत्तियों की विशेष आवश्यकता है वे हैं – परिश्रम / कर्म, प्रसन्नता, प्रेम व पवित्रता। हम इनमें से सर्वप्रथम बुद्धि और कर्म करने की लगन को लेते हैं, यह ज्ञात है कि कर्म ही भगवान के दर्शन का अधिकारी है। इसका अभिप्राय यह है कि जब हम कर्म में लीन होते हैं तो अपने आस-पास के सभी वस्तुओं के बारे में भूल जाते हैं, जो कि कर्म में हमारी रुचि का कारण बनता है तथा सफलता प्राप्त होती है। यही कारण है कि परिश्रम या कर्म निष्काम भाव से अर्थात बिना फल की प्राप्ति की इच्छा से किया जाना चाहिए।

गीता का सर्वप्रसिद्ध श्लोक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ इसी सत्य को दर्शाता है। हम कर्म अथक व निष्काम भाव से इस प्रकार करें, जिस प्रकार सरिता या नदी हर मौसम में बिना आराम किए अपने मार्ग के पत्थरों को काटती हुई चलती है। सूर्य भी फल की इच्छा के बगैर हर समय अपना प्रकाश फैलाता रहता है। हमें भी सदैव शांत रखना चाहिए। कर्म को ही आराम समझते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जाना ही सफलता का पहला रहस्य है।

दूसरा साधन है – प्रसन्नता। जीवन में संघर्ष, बाधाएँ आती रहती हैं, परंतु धैर्यवान व्यक्ति हमेशा प्रसन्न रहता है। हमें हर समय प्रसन्न, मुस्कुराते हुए रहने की आदत डालनी चाहिए। प्रभु पर दृढ़ विश्वास रखते हुए बिना किसी भय, चिंता या दुख के अपने कर्म में प्रसन्नतापूर्वक जुड़े रहना व अपने मानसिक संतुलन को सदैव शांत रखना ही प्रसन्न रहने की कुंजी है। प्रसन्नता को कठिनाइयों और दुखों को धैर्य व बलिदान द्वारा सहन करने के समान है।

हम जल्द ही उत्तर प्रदान करेंगे। लेख को रीफ्रेश करते रहें।

i) परिश्रम का क्या अर्थ है ?

क- काम करने का तरीका
ख- काम करने की लगन
ग- कर्म को नियंत्रित करना
घ- कर्म की योजना बनाना

ii) भक्ति की क्या विशेषता बताई गई है ?

क- काम में हमारी लगन के कारण हमें सफलता प्राप्त होती है।
ख- निष्काम भाव से कार्य करना
ग- मन सदैव शांत रखना
घ- काम में लीन होना

iii) “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” से क्या तात्पर्य है ?

क- लाभ को ध्यान में रखकर कार्य करना
ख- लाभ का ध्यान दिए बिना कार्य करना
ग- बिना लाभ के कार्य नहीं करना
घ- इसमें से कोई नहीं

iv) सफलता प्राप्त करने के लिए कौन से गुण आवश्यक हैं?

क- परिश्रम
ख- प्रसन्नता
ग- प्रेम
घ- सभी

v) नदी और सूर्य को देखकर हमें क्या शिक्षा मिलती है?

क- सदैव आगे बढ़ने की
ख- परिश्रम करने की
ग- निष्काम भाव से मेहनत करने की
घ- प्रसन्न रहने की

vi) कार्य करने का सही तरीका क्या बताया गया है?

क- मुस्कुराते रहने की आदत डालनी चाहिए।
ख- प्रभु पर अटूट विश्वास रखते हुए बिना किसी भय, चिंता या दुख के अपने काम करना
ग- मन हर समय प्रसन्न रहना चाहिए
घ- हमें भी मन सदैव शांत रखना चाहिए।

vii) धैर्यवान व्यक्ति की क्या विशेषता बताई गई है ?

क- निष्काम भाव से कार्य करने की
ख- संघर्षशील
ग- प्रसन्न रहना
घ- चिंता या दुख में रहना

viii) आत्मबल के समान किसे माना गया है?

क- मुस्कुराते रहने की आदत
ख- खुशियों को मुस्कान के कारण खत्म करना
ग- लाभ को ध्यान में रखकर कार्य करना
घ- कर्म को ही आराम समझते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जाना

ix) निःस्वार्थ शब्द का अर्थ निम्न में से है ?

क- निपुण स्वार्थ
ख- स्वार्थपूर्ण
ग- बिना स्वार्थ के
घ- बिना कार्य के

x) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

कथन i परिश्रम या काम निष्काम भाव से अर्थात बिना फल की प्राप्ति की इच्छा से किया जाना चाहिए।
कथन ii काम में हमारी लगन के आधार पर सफलता प्राप्त नहीं होती है।
कथन iii प्रभु पर अटूट विश्वास रखते हुए हमें आराम करना चाहिए।
कथन iv प्रसन्नता को कठिनाइयों या दुखों की वेदी पर बलिदान करना आत्मघात के समान है।

गद्यांश के अनुसार कौन सा कथन सही है

क- केवल कथन एक सही है
ख- केवल कथन दो सही है
ग- केवल कथन दो और तीन सही है
घ- कथन एक और चार सही है

प्र.2 निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए। 1×5=5

चिड़िया को लाख समझाओ
कि पिंजड़े के बाहर
धरती बड़ी है, निर्मम है,
वहां हवा में उसे
अपने जिस्म की गंध तक नहीं मिलेगी।
यह जो बाहर समुद्र है, नदी है, झरना है,
पर पानी के लिए भटकना है,
यहां कटोरी में भरा जल गटकना है।
बाहर दाने को तोटा है
यहां चुग्गा मोटा है।
बाहर बहेलिए का डर है यहां निर्द्वंद्व कंठ स्वर है।
फिर भी चिड़िया मुखर का गाना गाएगी,
मेरे जाने की आशंका से भरे होने पर भी
पिंजड़े से जितना अंग निकाल सकेगा निकालेगी,
हर सूं जोर लगाएगी
और पिंजड़ा टूट जाने पर खुल जाने पर उड़ जाएगी।

(i) पिंजड़े के बाहर की धरती बड़ी है फिर भी उसे निर्मम क्यों कहा गया है?

(क) जीवन के लिए चारा - पानी ना होने के कारण।

(ख) बहेलिए का डर होने के कारण।

(ग) कमजोरों द्वारा अपने जीवन के लिए संघर्ष को ग्रहण कर जाने के कारण।

(घ) उपरोक्त सभी।

(ii) कवि ने चिड़िया को संसार की किस वास्तविकता से परिचित कराना चाहा है?

(क) जीवन बचाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

(ख) बहेलिए का भय - पानी आसानी से नहीं मिलता है।

(ग) वह निर्भीक होकर डाली पर फुदक सके।

(घ) क और ख दोनों

(iii) 'यहाँ निंद्रद्ध कंठ स्वर है' कहकर कवि ने किस ओर संकेत किया है?

(क) कवि के पास की दुनिया की ओर।
(ख) हरे-भरे जंगलों की ओर।
(ग) बंद पिंजरे की ओर।
(घ) पिंजरे के बाद की दुनिया की ओर।

(iv) चिड़िया की अभिलाषा मुक्ति पाने की, क्यों?

(क) पिंजरे में चारा पानी ना मिलने के कारण
(ख) जंगल के दर्शन करने की इच्छा होने के कारण
(ग) स्वतंत्र जीवन जीने की अभिलाषा रखने के कारण
(घ) मनुष्य से दूर रहने के स्वभाव के कारण

(v) काव्यांश का मूल भाव क्या है?

(क) चिड़िया की अभिलाषा बताना
(ख) स्वतंत्रता का महत्व बताना
(ग) संसार के खतरों से अवगत कराना
(घ) चिड़िया को सावधान करना

प्रश्न 3: निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए – 5 × 1 = 5

i. एडवोकेसी पत्रकारिता किसे कहते हैं?
(क) खास मुद्दे या विचारधारा के पक्ष में जनमत बनाना
(ख) सनसनीखेज़ समाचारों से संबंधित
(ग) किसी विषय क्षेत्र की विशेष जानकारी देते
(घ)- इनम से कोई नही

ii. उल्टा पिरामिड शैली में मुख्य समाचार लिखा जाता है।
(क) प्रारंभ में
(ख) मध्य में
(ग) अंत में
(घ) कहीं भी लिख सकते हैं।

iii. गीतमय हास्य के पीछे से आ रही आवाज़ क्या कहलाती है?
(क) एडवोकेसी
(ख) वॉयस ओवर
(ग) बैकग्राउंड
(घ) वॉयसलेस

iv. मनोरंजन के लिए लिखा जाने वाला सुव्यवस्थित आत्मकथात्मक लेखन कहलाता है –
(क) फीचर
(ख) रिव्यू
(ग) आलेख
(घ) स्तंभ लेखन

v. छिपे कैमरे द्वारा रिकॉर्ड कर भ्रष्टाचार को उजागर करना कहलाता है।
(क) स्टिंग ऑपरेशन
(ख) रिव्यू
(ग) वॉयस ओवर
(घ) ये सभी

प्रश्न 4: निम्नलिखित काव्यांश के प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए –5 × 1 = 5

i. जल्दी-जल्दी क्या चल रहा है?
(क) दिन
(ख) रात
(ग) शाम
(घ) सुबह

ii. दूर क्या नहीं है?
(क) मंज़िल
(ख) घोंसला
(ग) बच्चे
(घ) चिड़िया

iii. चिड़िया की गति के तीव्र होने का कारण है?
(क) घर को लौटना
(ख) बच्चों से मिलना
(ग) भूख प्यास से व्याकुलता
(घ) इनमें से कोई नहीं

iv. प्रस्तुत काव्यांश के कवि हैं?
(क) हरिवंश राय बच्चन
(ख) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(ग) तुलसीदास
(घ) फिराक गोरखपुरी

v. दिन का पंछी जल्दी जल्दी क्यों चलता है?
(क) दिन का पंछी
(ख) पथ में रात न हो जाए
(ग) चिड़िया जल्दी पहुंचे
(घ) पंछी थका है

प्रश्न 5: निम्नलिखित गदयांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर हेतु सही विकल्प चुनिए - 1x5= 5

बाजार एक जादू है। वह जादू आँख की राह से काम करता है। वह रूप का जादू है जैसे चुंबक का जादू लोहे पर ही चलता है, वैसे ही इस जादू की भी मर्यादा है। जेब भरी हो और मन खाली हो, हालात में जादू का असर खूब होता है। जेब खाली पर मन भर आना हो, तब भी जादू चल जाएगा। मन खाली है तो बाजार की कुछ चीज़ों का निमंत्रण अब तक पहुंच जाएगा। कहीं उस वक्त जेब भरी हो तब तो फिर यह जादू किसे न मानने वाला है। मालूम होता है यह भी लूं, वह भी लूं। सभी सामान ज़रूरी और आराम को बढ़ाने वाला होता है।

बाजार में जादू होने का आशय इनमें से क्या है?
(क) बाजार में आकर्षक वस्तुएं होना
(ख) बाजार की अनुपयोगी वस्तुएं भी उपयोगी लगना
(ग) आकर्षक वस्तुएं खरीदने की चाहत के वशीभूत हो जाना
(घ) आकर्षक वस्तुएं कम दाम पर मिल जाना

बाजार के जादू की क्या मर्यादा होती है?
(क) यह धनी-निर्धन सभी पर असर डालता है।
(ख) यह खाली जेब और मन भरा होने पर ज्यादा असर दिखाता है।
(ग) उन पर अधिक असर करता है जिनका मन और जेब दोनों भरी होती है।
(घ) उपभोक्ता अधिक असर करता है, जिनकी जेब भरी और मन खाली होता है।

'मन खाली होना' ऐसे लोगों की विशेषता किस विकल्प से प्रतीत होती है?
(क) ऐसे लोग विविधता के भाव से जीते हैं।
(ख) ऐसे लोग आकर्षक वस्तुएं देखकर भी अपनी इच्छा-शक्ति दृढ़ रखते हैं।
(ग) ऐसे लोगों की इच्छा-शक्ति कमजोर होती है।
(घ) ऐसे लोगों के मन में पैसे पाने की लालसा होती है।

खाली मन होने का परिणाम क्या होता है?
(क) व्यक्ति संशय से वस्तुएं खरीदता है।
(ख) व्यक्ति अधिकाधिक वस्तुएं खरीद लेना चाहता है।
(ग) व्यक्ति निराश होकर खाली हाथ लौट आता है।
(घ) उपभोक्तावाद घटता जाता है।

'मन खाली होना और जेब भरी होना' किसका कारण बन जाता है?
(क) उपभोक्तावाद बढ़ जाने का।
(ख) आत्म संतुष्टि बढ़ने का।
(ग) सामाजिक समस्याएं बढ़ाने का।
(घ) धैर्य एवं विवेकपूर्ण खरीदारी करने की आदत बढ़ने का।

प्र.6 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर हेतु सही विकल्प चुनिए| 1×10=10

(i) यशोधर बाबू का विवाह कब हुआ था?
(क) 6 फरवरी, 1947
(ख) 6 फरवरी, 1946
(ग) 5 फरवरी, 1947
(घ) 5 फरवरी, 1945

(ii) यशोधर बाबू ने किस स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी?
(क) सरस्वती विद्यालय
(ख) रसेज स्कूल, अल्मोड़ा
(ग) शिक्षण विद्यालय
(घ) अन्य

(iii) यशोधर बाबू के बेटे भूषण ने उन्हें उनकी शादी की 25वीं वर्षगाँठ पर क्या उपहार दिया?
(क) कुरता पजामा
(ख) ऊनी ड्रेसिंग गाउन
(ग) आधुनिक घड़ी
(घ) इनमें से कुछ भी नहीं

(iv) यशोधर बाबू का व्यक्तित्व किससे प्रभावित था?
(क) किशनदास से
(ख) अपने ताऊ जी से
(ग) अपने पिताजी से
(घ) उपयुक्त में से कोई भी नहीं

(v) आप 'सिल्वर वेडिंग' कहानी की मूल संवेदना किसे कहेंगे?
(क) हाशिए पर धकेले जाते मानवीय मूल्य
(ख) पीढ़ी का अंतराल
(ग) पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव
(घ) उपयुक्त में से कोई भी नहीं

(vi) 'सिल्वर वेडिंग' कहानी के कथानायक का नाम क्या है?
(क) यशोधर बाबू
(ख) भूषण
(ग) किशनदास
(घ) चड्डा

(vii) लेखक अपने दादा के सामने बोलने की हिम्मत क्यों नहीं करता था?
(क) वह अपने पिता से बहुत डरता था
(ख) उसके पिता बहुत गुस्से में और हिंसक थे
(ग) वह बात-बात पर लेखक पर नाराज होते थे
(घ) उपयुक्त सभी

(viii) दादा ने लेखक को खेती के कार्य में क्यों लगा दिया?
(क) वह लेखक को खेती के कार्य सिखाना चाहता था
(ख) वह स्वतंत्र रहकर नगर में घूमना चाहता था
(ग) वह लेखक के भविष्य के बारे में सोचता था
(घ) उपयुक्त में से कोई भी नहीं

(ix) 'जुड़ा' पाठ के अनुसार कविता के प्रति लगाव से पहले और उसके बाद अकेलेपन के प्रति लेखक की धारणा में क्या बदलाव आया?
(क) अकेलापन डरावना है
(ख) अकेलापन अनावश्यक है
(ग) अकेलापन उपयोगी है
(घ) अकेलापन सामान्य प्रक्रिया है

(x) आनंद के पिता का मुख्य व्यवसाय था?
(क) दूध बेचना
(ख) कबाड़ बेचना
(ग) मेवeshi चराना
(घ) गन्ने से गुड़ तैयार करना

खंड ब वर्णनात्मक प्रश्न

जनसंचार और सृजनात्मक लेखन

प्रश्न 7: निम्नलिखित दिए गए 3 विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए - 6 × 1 = 6

(क) स्कूल के पुराने दिन

(ख) वर्ष 2023 में मेरी अपेक्षाएँ

(ग) सोशल मीडिया का जाल

प्रश्न 8: निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए - 2 × 2 = 4

(क) नाटक साहित्य की अन्य विधाओं से अलग कैसे है स्पष्ट कीजिए।
अथवा

चरमोकर्ष से क्या अभिप्राय है? कहानी में चरमोकर्ष का क्या महत्व है?

(ख) रेडियो नाटक की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
अथवा

नए और अपरंपरागत विषयों पर लेखन हमारी रचनात्मकता को बढ़ाता है कैसे?

प्रश्न 9: निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों के लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए - 3 × 2 = 6

(क) समाचार लेखन में छह ककारों का क्या महत्व है?

(ख) विशेष रिपोर्ट किस पर आधारित होती है? इसके प्रकार कौन कौन से भेद या प्रकार हैं?

(ग) पत्रकारीय लेखन से आप क्या समझते हैं? पत्रकर कितने प्रकार के होते हैं?

पाठ्य पुस्तक आरोह भाग 2

प्रश्न 10: निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों के लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए - 3 × 2 = 6

(क) नई कविता का काव्य, विराम चिह्न और पारंपरिक अर्थ बोध का स्थान ग्रहण कर उसे बदलने की प्रक्रिया में काव्य से कविता का क्या विशेष संबंध रहा है? उदय कवियों के आधार पर समझाइए।

(ख) जब से होश संभाला तब से साधु बाबा को मंदिर के बाहर बैठे देखता आ रहा हूँ - यह पंक्ति कहानी के कथानक को कैसे आगे बढ़ाती है?

(ग) भाषा का महत्व से आप क्या समझते हैं?

प्रश्न 11: निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए - 2 × 2 = 4

(क) अज्ञानी-पात्र से स्थापित उद्धरण शत्रु-शत्रु वीर पंक्ति में किसकी ओर संकेत किया गया है?

(ख) शोक प्रकट मोहल्ले में हनुमान जी के अवतरण को करुण रस के बीच वीर रस का आगमन क्यों कहा गया?

(ग) कविता के संदर्भ में "बिना मुस्कुरा महकने" के माने क्या होता है?

प्रश्न 12: निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए -3 × 2 = 6

(क) नीचे लिखे अंश में निहित अर्थ स्पष्ट कीजिए -
"काटो मेवा दल के दल उमड़ते हैं, पानी झमाझम बरसता है, पर गगरी फूटी की फूटी रह जाती है, बेल पियासे के पियासे रह जाते हैं।"

(ख) बाज़ारपन से क्या तात्पर्य है? किस प्रकार के व्यक्ति बाज़ार को सार्थकता प्रदान करते हैं? अथवा बाज़ार की सार्थकता किसमें है?

(ग) "हाय यह अवसर आप कहाँ!" ऐसा कह कर लेखक ने आवेशरत हुए देख-बल के चरमबिंदु को वर्तमान समय के संकट की ओर संकेत किया है, कैसे?

प्रश्न 13: निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए - 2 × 2 = 4

(क) जाति प्रथा को धर्म-विभाजन का ही एक रूप मानने के पीछे अंबेडकर के क्या तर्क हैं?

(ख) पुलट पहचाना ए ऐसा अर्थ क्यों कहा होगा कि मेरा गुरु बिना पहचाना नहीं रहेगा?

(ग) "नदियाँ सभ्यता की जननी" को प्रमाण के रूप में क्यों बोली जाती है? नदियों का भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक परिवेश में क्या महत्व है?

प्रश्न 14: निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों का लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए - 2 × 2 = 4

(क) राष्ट्रीय एकता के शिक्षण हेतु के संघर्ष में तात्या टोपे व राव देशिंग के योगदान को स्पष्ट कीजिए।

(ख) स्थायी घाटी प्रणाली में कठोरों का क्या उपयोग हो रहा था?

(ग) यशोधर बाबू की रूढ़िवादिता को आपने आगे क्या समझते हुए प्रभावित करती थी?

हम जल्द ही उत्तर प्रदान करेंगे। लेख को रीफ्रेश करते रहें।

Other Related Links

Akshita Jolly
Akshita Jolly

Content Writer

Akshita Jolly is a multimedia professional specialising in education, entertainment, fashion, health, and lifestyle news. Holding a degree in Journalism and Mass Communication, she has contributed to renowned media organisations, including the Press Trust of India. She currently serves as Executive – Editorial at Jagran New Media, where she writes, edits, and manages content for the School and News sections of the Jagran Josh (English) portal. She also creates engaging and informative videos for the Jagran Josh YouTube platform, helping to make educational content more accessible and dynamic. Her work has contributed to reaching over 10 million monthly users, reflecting both the impact and scale of her content. For inquiries, she can be reached at akshitajolly@jagrannewmedia.com.
... Read More

Get here latest School, CBSE and Govt Jobs notification and articles in English and Hindi for Sarkari Naukari, Sarkari Result and Exam Preparation. Empower your learning journey with Jagran Josh App - Your trusted guide for exams, career, and knowledge! Download Now

Trending

Latest Education News