सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड ने विभिन्न विषयों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के 54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस पद के लिए पात्र उम्मीदवार 14 मार्च 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन न.: CUJ/Advt./2016-17/17
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 मार्च 2017
सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में पदों का विवरण:
प्रोफ़ेसर
• अनुप्रयुक्त गणित - 1 पद
• कंप्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी - 1 पद
• शिक्षा - 2 पद
• हिंदी विभाग - 1 पद
• मानवाधिकार और संघर्ष प्रबंधन -1 पद
• स्वदेशी संस्कृति अध्ययन - 1 पद
• अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध - 1 पद
• जन संचार - 1 पद
• संगीत और प्रदर्शन कलायें - 1 पद
• जनजातीय और प्रथागत विधि - 1 पद
• आदिवासी लोकगीत भाषा और साहित्य - 1 पद
एसोसिएट प्रोफेसर
• अनुप्रयुक्त गणित - 2 पद
• एप्लाइड फिजिक्स - 2 पद
• कंप्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी - 2 पद
• शिक्षा - 3 पद
• सुदूर पूर्व भाषा (चीनी) -1 पद
• हिंदी विभाग - 1 पद
• मानवाधिकार और संघर्ष प्रबंधन -2 पद
• स्वदेशी संस्कृति अध्ययन -1 पद
• अंतरराष्ट्रीय संबंध -2 पद
• लाइफ साइंसेज -2 पद
• जनसंचार -1 पद
• संगीत और कला प्रदर्शन -2 पद
• जनजातीय और प्रथागत कानून - 2 पद
• आदिवासी लोकगीत भाषा व साहित्य -1 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर
• कंप्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी - 4 पद
• शिक्षा - 8 पद
• हिंदी विभाग -2 पद
• मानवाधिकार और संघर्ष प्रबंधन -1 पद
• स्वदेशी संस्कृति अध्ययन -1 पद
• अंतरराष्ट्रीय संबंध -1 पद
• आदिवासी लोकगीत भाषा व साहित्य -1 पद
फैकल्टी के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव:
उम्मीदवार ने अपने पद के अनुसार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन/ पीएचडी की डिग्री प्राप्त की हो.
उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिया गया लिंक देखें.
फैकल्टी के पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा और योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.
फैकल्टी के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
पात्र उम्मीदवार 'रजिस्ट्रार, झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय, रातू-लोहरदगा रोड ब्राम्बे, मंदार, रांची-835205 (झारखंड) के पते पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन भेज सकते हैं. आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2017 है.
यहां सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड भर्ती 2017 की विस्तृत अधिसूचना देखें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation