CGPEB Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजीपीईबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न पदों की भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत, बोर्ड राज्य भर में सर्वेक्षक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी और अन्य 113 विभिन्न पदों पर भर्ती करने के लिए तैयार है। इस भर्ती अधिसूचना में सर्वेयर के 78 पद, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 17 पद, प्रयोगशाला सहायक-10 और ट्रेसर के 08 पद उपलब्ध हैं।
इन पदों के लिए चयन सीजीपीईबी द्वारा आयोजित दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। बोर्ड उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार करेगा जिसके आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
CGPEB Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ व्यापम भर्ती हाइलाइट
तिथियां/आयु सीमा/आवेदन प्रक्रिया और अन्य सहित अधिसूचना सीजीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में CGPEB भर्ती 2023 के बारे में सभी डिटेल देख सकते हैं।
संगठन का नाम | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजीपीईबी) |
पोस्ट का नाम | सर्वेक्षक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, और अन्य |
रिक्त पदों की संख्या | 113 |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
नौकरी करने का स्थान | छत्तीसगढ़ |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://vyapam.cgstate.gov.in |
डाउनलोड करें:- CGPEB Recruitment 2023 Notification PDF
CGPEB Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल
- सहायक सांख्यिकी अधिकारी-17
- सर्वेक्षक-78
- प्रयोगशाला सहायक-10
- अनुरेखक-08
CGPEB Recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता
सहायक सांख्यिकी अधिकारी: उम्मीदवारों के पास अतिरिक्त पात्रता के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित के साथ द्वितीय श्रेणी में ग्रेजुएट, पास्ट ग्रेजुएट (सांख्यिकी/कृषि सांख्यिकी) होना चाहिए।
सर्वेक्षक: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से आईटीआई सर्वेयर सर्टिफिकेट के साथ हायर सेकेंडरी (10+2) होना चाहिए।
प्रयोगशाला सहायक: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान के साथ द्वितीय श्रेणी में डिग्री होनी चाहिए।
अनुरेखक- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से (10+2)/आईटीआई (सिविल ड्राइंग) होना चाहिए।
CGPEB Recruitment 2023: आयु-सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18-30 वर्ष होनी चाहिए।
CGPEB Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation