CGPSC Answer Key 2025 Out: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आधिकारिक तौर पर राज्य सेवा परीक्षा (SSE) प्रारंभिक 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 9 फरवरी, 2025 को प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक CGPSC वेबसाइट psc.cg.gov.in पर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। SSE Prelims पेपर 1 और 2 रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया गया है। सीजीपीएससी उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए आपत्ति विंडो 13 फरवरी, 2025 को खुल गई है। उम्मीदवार 21 फरवरी, 2025 तक उत्तर कुंजी (Answer Key) को चुनौती दे सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 246 पदों को भरा जाएगा।
CGPSC Prelims Answer Key 2025 Response Sheet PDF
उम्मीदवारों के पास उत्तर कुंजी की समीक्षा करने और कोई भी आपत्ति दर्ज करने के लिए 21 फरवरी, 2025 तक का समय है। उठाई गई प्रत्येक आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न ₹50 का शुल्क लागू है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
CGPSC Prelims Answer Key PDF |
CGPSC Prelims Marking Scheme: सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा मार्किंग स्कीम क्या है?
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (SSE Prelims) में दो पेपर होते हैं। यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ आधारित) होती है। परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सीसैट के लिए 100 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न के लिए 2 अंक मिलेंगे। अगर कोई प्रश्न गलत उत्तर दिया गया, तो 0.66 अंक कटेंगे। नीचे इसकी पूरी मार्किंग स्कीम दी गई है।
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | सही जवाब | नेगेटिव मार्किंग |
सामान्य अध्ययन | 100 | 2 | 0.66 |
योग्यता परीक्षण (CSAT) | 100 | 2 | 0.66 |
सीजीपीएससी एसएसई प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें?
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (SSE) 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए चरण यहां देखें:
- CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- मुखपेज पर "Model Answers" या "मॉडल उत्तर" सेक्शन पर क्लिक करें।
- "State Service (Prelims) Exam-2025" के लिए मॉडल उत्तर कुंजी के लिंक का चयन करें।
- उत्तर कुंजी PDF प्रारूप में खुलेगी; इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation