CTET 2024 Application Correction Window: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज, 8 अप्रैल को सीटीईटी 2024 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में दिए विवरण में बदलाव कर सकते हैं। CTET 2024 एप्लीकेशन करेक्शन विडो 12 अप्रैल 2024 तक ओपन रहेगी। इस तिथि के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में कुछ भी संशोधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
CTET Application Correction Form 2024: सीटीईटी करेक्शन फॉर्म डेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पंजीकरण प्रक्रिया के समापन के बाद CTET 2024 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लिंक एक्टिव कर दिया है।उम्मीदवार 12 अप्रैल 2024 तक आवश्यक परिवर्तन कर सकते हैं; अन्यथा उनका फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। नीचे दी गई तालिका में CTET 2024 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की तारीखें देखें।
सीटीईटी 2024 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो तिथियां | |
CTET 2024 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन | 8 अप्रैल 2024 |
करेक्शन करने की अंतिम तिथि | 12 अप्रैल 2024 |
सीटीईटी परीक्षा तिथि | 7 जुलाई 2024 |
CTET 2024 ऑनलाइन फॉर्म में क्या विवरण बदला जा सकता है?
सीटीईटी 2024 ऑनलाइन फॉर्म में आप निम्नलिखित विवरण बदल सकते हैं:
व्यक्तिगत जानकारी:
- नाम
- जन्मतिथि
- पिता का नाम
- माता का नाम
- लिंग
- श्रेणी
- पत्राचार पता
- स्थायी पता
- ईमेल पता
- मोबाइल नंबर
शैक्षणिक योग्यता:
- बोर्ड/विश्वविद्यालय का नाम
- परीक्षा का नाम
- उत्तीर्ण वर्ष
- प्राप्तांक/प्रतिशत
- विषय
अन्य:
- परीक्षा केंद्र का विकल्प
- परीक्षा की भाषा
- फोटो और हस्ताक्षर
CTET Application Form Correction 2024 Link
अधिकारियों ने अपनी वेबसाइट पर CTET 2024 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लिंक प्रदान कर दिया है, जो अभी- अभी सक्रिय हुआ है। हमने भी उम्मीदवारों की आसानी के लिए नीचे CTET 2024 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन के लिए Direct Link प्रदान किया है।
CTET Application Form Correction |
CTET 2024 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कैसे करें?
सीटेट 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, आपको CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों को देखकर एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- होमपेज पर, "Application Correction Window" लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- आपको परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, शिक्षण विषय, व्यक्तिगत विवरण, संपर्क जानकारी आदि जैसे क्षेत्रों में सुधार करने का विकल्प मिलेगा।
- अपने आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव करें और ध्यान से समीक्षा करें।
- यदि आपने पहले शुल्क का भुगतान नहीं किया है, तो आपको आवेदन पत्र जमा करने से पहले शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अपने आवेदन पत्र में किए गए बदलावों को जमा करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation