Indian Army Group C Recruitment 2025: इंडियन आर्मी में ग्रुप सी पदों पर निकली भर्ती, चयन प्रक्रिया जानें
Indian Army Recruitment 2025: भारतीय सेना में ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके तहत कुल 194 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 4 अक्टूबर से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।
Indian Army Recruitment 2025 Apply Online Date: भारतीय सेना में ग्रुप सी के 194 पदों पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 24 अक्टूबर निर्धारित की गई है। संबंधित भर्ती के लिए 18 से 25 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 10वीं, 12वीं पास कर चुके उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए योग्य हैं।
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे लेख में दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
Indian Army Recruitment 2025: ऑफिशियल वेबसाइट
10वीं-12वीं पास कर चुके उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए योग्य हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो जाएगी। नीचे टेबल में ऑफिशियल नोटिफिकेशन की डायरेक्ट लिंक दी गई है, जिसपर क्लिक कर आप डाउनलोड कर सकते हैं:
| भारतीय सेना ग्रुप सी भर्ती 2025 |
Indian Army Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में भारतीय सेना भर्ती 2025 से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है, जिसकी जांच कर उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया अंतिम तिथि से पहले समाप्त कर सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | भारतीय सेना |
| पोस्ट | ग्रुप सी |
| पदों की संख्या | 194 |
| आवेदन करन की तिथि | 4 अक्टूबर से 24 अक्टूबर, 2025 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| आयु सीमा | 18 से 30 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं - 12वीं पास |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.joinindianarmy.nic.in/ |
Indian Army Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
भारतीय सेना में भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करना होगा:
-
10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) : कुछ तकनीकी या गैर-तकनीकी भूमिकाओं के लिए, 10वीं कक्षा की बुनियादी शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता हो सकती है।
-
12वीं कक्षा : कुछ पदों के लिए अभ्यर्थियों को 12वीं कक्षा या समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना आवश्यक हो सकता है।
-
तकनीकी/इंजीनियरिंग पद : तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता वाले पदों के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग (जैसे, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) में डिप्लोमा या डिग्री की आवश्यकता हो सकती है।
-
कौशल सेट : कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्रों में विशिष्ट प्रमाणपत्र या व्यावसायिक प्रशिक्षण की आवश्यकता हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Indian Army Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगी। आसानी से आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Indian Army DG EME Group C Recruitment 2025 पर जाएं।
स्टेप 3 एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
स्टेप 4 मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)
स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Also read:
Bihar SSC Inter Level Syllabus 2025
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.