Delhi Jal Board Bharti 2024: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड में शहरी विकास विभाग के तहत कनिष्ठ सहायक के पदों की भर्ती के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की है। भर्ती अभियान के माध्यम से श्रेणी सी के तहत जूनियर असिस्टेंट के कुल 760 पद भरे जाएंगे। दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक संक्षिप्त नोटिस के अनुसार, 85% पद सीधी भर्ती के आधार पर भरे जाएंगे जबकि 10% रिक्ति समूह सी कर्मचारियों के माध्यम से भरी जाएगी।
दिल्ली जल बोर्ड भर्ती 2024 के जरिए दिल्ली जल बोर्ड में 760 पदों को भरा जाना है। हालाँकि, आपको बता दें कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। आवेदन की तारीखें जल्द ही विस्तृत अधिसूचना के साथ घोषित की जाएंगी। जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट udd.delhi.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकेंगे।
आप दिल्ली जल बोर्ड जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2024 अभियान के संबंध में पात्रता, आयु सीमा, आवेदन और चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य विवरण सहित सभी डिटेल यहां देख सकते हैं।
Delhi Jal Board Vacancy 2024: इन पदों पर होगी भर्ती
दिल्ली जल बोर्ड भर्ती 2024 अभियान के तहत कैटेगरी C के तहत जूनियर असिस्टेंट के लिए कुल 760 पदों की घोषणा की गई थी। आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि 85% पद सीधी भर्ती के आधार पर भरे जाएंगे और शेष 10% रिक्ति ग्रुप C कर्मचारियों के बीच भरी जाएगी। इस संबंध में जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन पीडीएफ यहां देख सकते हैं।
Delhi Jal Board Junior Assistant Recruitment Notification 2024 PDF
उम्मीदवार जो दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से जूनियर सहायक पदों के लिए भर्ती अधिसूचनी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन को ठीक से पढ़ लें।
Delhi Jal Board Vacancy 2024 PDF |
Delhi Jal Board JA Bharti 2024: दिल्ली जल बोर्ड भर्ती का अवलोकन
विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 760 जूनियर असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए भर्ती अभियान शुरू किया है। इन पदों के नाम, वेतन, आयु सीमा, योग्यता और अन्य सहित भर्ती अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे संक्षेप में दी गई है।
संगठन का नाम | दिल्ली जल बोर्ड |
पद का नाम | जूनियर असिस्टेंट |
रिक्त पद | 760 |
योग्यता | 12वीं पास |
आयु सीमा | 18-25 वर्ष |
आधिकारिक वेबसाइट |
दिल्ली जल बोर्ड जूनियर असिस्टेंट के लिए पात्रता और आयु सीमा क्या है?
जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए पात्रता मानदंड और आयु सीमा परीक्षा प्राधिकरण द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन से पहले, आधिकारिक पात्रता मानदंड यहां देखें।
शैक्षणिक योग्यता: जूनियर असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही 35 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी और 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए।
आयु-सीमा: दिल्ली जल बोर्ड भर्ती 2024 के लिए आवेदक की आयु 18-25 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु-सीमा में छूट प्रदान की गई है।
Delhi Jal Board जूनियर असिस्टेंट के लिए वेतन कितना होगा?
जूनियर असिस्टेंट पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल-2 के अनुसार 19900 रुपये से 63200 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
दिल्ली जल बोर्ड जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
संबंधित विभाग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया, आवेदन के तरीके और अन्य अपडेट सहित विस्तृत भर्ती अधिसूचना जारी करेगा। आपको सलाह दी जाती है कि इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation