DRDO RAC Recruitment 2023: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के 55 पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियन वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर 11 अगस्त 2023 या उससे पहले इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के 55 पदों को भरा जाएगा। जिनमें प्रोजेक्ट साइंटिस्ट एफ, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ई, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डी, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सी, और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट बी के पद है।
DRDO RAC Recruitment 2023 Notification PDF | |
DRDO RAC Apply Online link |
DRDO RAC Recruitment 2023 Notification हाइलाइट
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को डीआरडीओ भर्ती 2023 अधिसूचना में दिए गए पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। नीचे दी गई तालिका में डीआरडीओ भर्ती 2023 के संबंध में सभी लेटेस्ट जानकारी यहां देखें:
डीआरडीओ आरएसी भर्ती अधिसूचना 2023 डिटेल | |
संगठन का नाम | डीआरडीओ, भर्ती मूल्यांकन केंद्र (आरएसी) |
पोस्ट नाम | प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सहित विभिन्न पद |
पदों की संख्या | 55 पद |
विज्ञापन संख्या | 146 |
आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि | 22 जुलाई 2023 |
आवेदन समाप्ति तिथि | 11 अगस्त 2023 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | स्क्रीनिंग/प्रारंभिक ऑनलाइन साक्षात्कार, अंतिम व्यक्तिगत साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | rac.gov.in |
डीआरडीओ आरएसी वैकेंसी 2023 डिटेल
पद का नाम | रिक्त पद की संख्या |
प्रोजेक्ट वैज्ञानिक एफ, प्रोजेक्ट वैज्ञानिक ई, प्रोजेक्ट वैज्ञानिक डी, प्रोजेक्ट वैज्ञानिक सी, प्रोजेक्ट वैज्ञानिक बी | 55 पद |
DRDO RAC Project Scientist Recruitment 2023 के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता: आवेदक के पास 0 से 10 वर्ष के अनुभव के साथ इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
आयु-सीमा: उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है।
डीआरडीओ आरएसी प्रोजेक्ट साइंटिस्ट 2023 वेतन
चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 90,789/- रुपये और अधिकतम वेतन 2,20,717 रुपये दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को गैर-वापसीयोग्य आवेदन शुल्क 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
डीआरडीओ आरएसी प्रोजेक्ट साइंटिस्ट चयन प्रक्रिया 2023
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- प्रारंभिक ऑनलाइन साक्षात्कार
- अंतिम व्यक्तिगत साक्षात्कार
DRDO RAC Vacancy 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को देख कर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- https://rac.gov.in पर जाएं।
- होम पेज दिए, “ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र को भरे और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- अंत में, डीआरडीओ आरएसी भर्ती 2023 आवेदन पत्र का एक प्रिंट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation