Indian NAVY Civilian Admit Card 2024 OUT: भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर INCET 1/2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। भारतीय नौसेना इंडियन नेवी सिविलियन एग्जाम 2024 (INCET) के माध्यम से कुल 741 रिक्तियों को भरेगी। INCET लिखित परीक्षा 10 सितंबर 2024 से 14 सितंबर 2024 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरा है, वे अपना ऑनलाइन भारतीय नौसेना INCET Hall Ticket ज्वाइन इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Indian Navy INCET Admit Card 2024 Direct Download Link
पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके करके आधिकारिक वेबसाइट पर से अपना नेवी आईएनसीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां से प्राप्त करें:
Indian Navy INCET 2024 Admit Card Link |
Indian Navy INCET 01/24 Hall Ticket 2024: इंडियन नेवी सिविलियन एडमिट कार्ड का अवलोकन
भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट ने INCET परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। भारतीय नौसेना INCET परीक्षा सितंबर 2024 में होगी। आप नीचे दी तालिका में इंडियन नेवी INCET एडमिट कार्ड 2024 के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं:
भर्ती संगठन का नाम | भारतीय नौसेना |
पोस्ट का नाम | चार्जमैन, ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट |
रिक्त पद | 741 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 3 सितंबर 2024 (जारी) |
चयन प्रक्रिया | लिखित/शारीरिक/चिकित्सा/दस्तावेज सत्यापन |
आधिकारिक वेबसाइट | joinindiannavy.gov.in |
Indian NAVY Civilian Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार अपना INCET 01/2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज "INCET 01/2024 एडमिट कार्ड" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
उम्मीदवारों को अपना Hall Ticket एक वैध फोटो आईडी प्रूफ के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना चाहिए। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय का उल्लेख किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचें। कोई भी उम्मीदवार जो अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाने में विफल रहता है, उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Indian Navy INCET Admit Card 2024 पर उल्लिखित विवरण
भारतीय नौसेना INCET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड में आमतौर पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं:
- उम्मीदवार का नाम: जैसा कि आवेदन पत्र में दर्ज किया गया है।
- पंजीकरण संख्या: एक अद्वितीय संख्या जो आपके आवेदन से जुड़ी हुई है।
- परीक्षा की तारीख और समय: परीक्षा का आयोजन कब और कहाँ किया जाएगा।
- परीक्षा केंद्र का पता: परीक्षा केंद्र का पूरा पता और निर्देश।
- उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर: यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप ही परीक्षा देने जा रहे हैं।
- परीक्षा के निर्देश: परीक्षा के दौरान क्या लाना है और क्या नहीं लाना है, इसके बारे में विस्तृत निर्देश।
- परीक्षा का पैटर्न: परीक्षा में कितने प्रश्न होंगे, किस प्रकार के प्रश्न होंगे और कुल अंक क्या होंगे।
- महत्वपूर्ण निर्देश: परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले आपको क्या करना चाहिए, इसके बारे में महत्वपूर्ण निर्देश।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation