भारतीय नौसेना में 12वीं पास के लिए मौका: 2500 सेलर पदों की निकली वेकेंसी, जानें कब से है आवेदन शुरू

Apr 25, 2021, 13:44 IST

भारतीय नौसेना ने एए (आर्टिफिशर अप्रेंटिस) और एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट) के तहत नाविक के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है.

Indian Navy SSR AA Recruitment 2021
Indian Navy SSR AA Recruitment 2021

भारतीय नौसेना  भर्ती 2021 अधिसूचना: भारतीय नौसेना ने एए (आर्टिफिशर अप्रेंटिस) और एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट) के तहत नाविक के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय नौसेना भर्ती 2021 के लिए 26 अप्रैल से 05 मई 2021 तक भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट यानी joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.

अगस्त 2021 बैच में कुल 2500 रिक्तियां उपलब्ध हैं जिनमें से 2000 SSR के लिए और 500 AA के लिए  हैं. आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, - नाविक एंट्री के लिए आवेदन विंडो - AA-150 और SSR-02/2021 बैच के लिए 26 अप्रैल 2021 से 05 मई 2021 तक खुलने की संभावना है.

भारतीय नौसेना SSR AA महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 26 अप्रैल 2021

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 05 मई 2021

भारतीय नौसेना SSR AA  रिक्ति विवरण:

कुल पद - 2500

नाविक - सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR)  - 2000

नाविक - कृत्रिम प्रशिक्षु (एए) - 500

भारतीय नौसेना SSR AA पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता:

सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) -  60% या इससे अधिक अंकों के साथ मैथ्स और फिजिक्स में कम से कम एक विषय के साथ 12 वी में उत्तीर्ण होना चाहिए. अधिक जानकरी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.

आयु सीमा:

उम्मीदवारों का जन्म 01 फरवरी 2001 से 31 जुलाई 2004 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां सम्मिलित हैं)

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट

General Knowledge for Exams

Current Affairs for Exams

Latest Job Notifications

भारतीय नौसेना नाविक भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार 26 अप्रैल से 05 मई 2021 तक भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.joinindiannavy.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन सकते हैं.

Prashant Kumar is a content writer with 5+ years of experience in education and career domains. He has qualified UGC NET in History and was previously a faculty for IAS/PCS prep. He has earlier worked with Doordarshan & HT Media. At jagranjosh.com, Prashant creates real-time content for Govt Job Notifications and can be reached at prashant.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News