JSSC CGL Exam Date 2024: झारखंड में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर यह है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा की पुनः परीक्षा की नई तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह परीक्षा, अब 21 और 22 सितंबर 2024 को विभिन्न केद्रों पर आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार JSSC CGL परीक्षा के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, वे एडमिट कार्ड और परीक्षा पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी और अपडेट के लिए JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर देख सकते हैं।
JSSC CGL Re-Exam Date 2024 OUT
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने JSSC CGL पुन: परीक्षा तिथि 2024 की घोषणा कर दी है, लिखित परीक्षा अब 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। JSSC ने सहायक ब्यूरो अधिकारी, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक और योजना सहायक पदों के लिए JSSC संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 को पुनर्निर्धारित किया है।
JSSC CGL 2024 Exam Pattern: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, JSSC CGL 2024 परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से देखना चाहिए। इससे प्रश्नों के प्रकार, मार्किंग स्कीम और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के बारे में पता चलता है।
- लिखित परीक्षा में तीन पेपर, II और III शामिल हैं।
- JSSC संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective type) के प्रश्न शामिल होंगे।
- परीक्षा में प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को 3 अंक मिलेगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, 1 अंक काटा जाएगा।
JJSC CGL पेपर I
पहला पेपर कुल 360 अंकों का होगा जिसमें 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। JSSC CGL 2024 परीक्षा का पेपर I क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा। प्रश्न पत्र पैटर्न यहां दी गई तालिका में देखें:
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
हिंदी भाषा | 60 | 180 |
अंग्रेजी भाषा | 60 | 180 |
कुल | 120 | 360 |
JGGLCCE पेपर II
दूसरे पेपर में उम्मीदवार द्वारा चुनी गई क्षेत्रीय या भाषा पर आधारित प्रश्न होंगे। यह परीक्षा 100 MCQ सहित 300 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
विषय | प्रश्न | अंक |
चयनित भाषा या क्षेत्रीय भाषा | 100 | 300 |
JSSC पेपर III
JSSC संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के तीसरे पेपर में कुल 50 अंकों के 150 MCQ शामिल हैं। उम्मीदवारों से नीचे दिए गए विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
विषय का नाम | प्रश्न | अंक |
सामान्य विज्ञान | 20 | 60 |
सामान्य अध्ययन | 30 | 90 |
रीजनिंग एवं मानसिक क्षमता | 20 | 60 |
Quantitative Aptitude | 20 | 60 |
झारखंड का सामान्य ज्ञान | 40 | 120 |
कंप्यूटर | 20 | 60 |
कुल | 150 | 450 |
JSSC CGL एडमिट कार्ड 2024 कब जारी होगा?
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC CGL) 2024 के लिए परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तिथि अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। हालांकि, परीक्षा की तिथि के करीब आते-आते यानि लगभग 5-10 दिन पहले एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जारी कर दिए जाएंगे। आप आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि किसी भी अपडेट से अवगत रह सकें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation