विद्यार्थियों के जीवन में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इन परीक्षाओं के आधार पर ही विद्यार्थी अपने करिअर और भविष्य का फैसला करते हैं. कई विद्यार्थी, 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं. हालांकि सभी को इन कॉलेजों में दाखिला नहीं मिल सकता. इसलिए भारत की आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला पक्का करने के लिए विद्यार्थियों को इन कॉलेजों की अग्निपरीक्षा यानि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है. ये परीक्षाएं विश्वविद्यालय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होती हैं. राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षाएं सबसे महत्वपूर्ण और व्यापक तौर पर मान्यता प्राप्त परीक्षाएं होती हैं.
सबसे महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग परीक्षाएं
प्रत्येक वर्ष कुछ मूल परीक्षाएं सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी बन जाती हैं. इंजीनियरिंग की ये परीक्षाएं हैं JEE Main, JEE Advanced, UPSEE, WBJEE, BITSAT, ENAT, CETK, COMEDK, MHTCET इत्यदि. पूरे भारत में कई इंजीनियरिंग परीक्षाएं होती हैं लेकिन अब तक हम यहाँ 2018-2019 के लिए होने वाली राष्ट्रीय– स्तर की परीक्षाओं पर ही फोकस करेंगे.
कैसे चुनें JEE और NEET की तैयारी के लिए बेस्ट कोचिंग इंस्टिट्यूट? जानें इस लेख में
राष्ट्रीय स्तर पर 2018-2019 में होने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं
नीचे महत्वपूर्ण विवरण दिए जा रहे हैं जो कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा हेतु मास्टर प्लान तैयार करने में मदद करेगा.
S. No. | Name of the Examination | Full Form | Expected Last Date for Form Submission | Expected Examination Date |
1 | JEE Main | Joint Entrance Examination Main | January, 2019 | April, 2019 |
2 | JEE Advanced | Indian Institutes of Technology Joint Entrance Examination | May, 2019 | Last week of May 2019 |
3 | WBJEE | West Bengal Joint Entrance Examination | February, 2019 | April, 2019 |
4 | UPSEE | Uttar Pradesh State Entrance Examination | March, 2019 | April, 2019 |
5 | VITEEE | Vellore Institute of Technology Engineering Entrance Exam | February, 2019 | April, 2019 |
6 | CEED | Common Entrance Examination For Design | August, 2018 | December 2018 |
7 | MUOET | Manipal University Online Entrance Test | March 2019 | April-May 2019 : Online Exam |
8 | AEEE | Amrita Engineering Entrance Exam | March 2019 (Online and Offline Mode) | April 2019 |
9 | ATIT | All India Admission Test ICFAI University | April 2019 | May, 2019 |
10 | BITSAT | Birla Institute Of Technology And Science Admission Test | February 2019 | May 2019 |
11 | CUCET Engineering | Central Universities Common Entrance Test | First Week of April 2019 | May 2019 |
12 | IIIT Hyderabad | International Institute Of Information Technology, Hyderabad | April 2019 | April 2019 |
13 | ISI Admission Test | Indian Statistical Institute Admission Test | Second week of January 2019 | First week of May, 2019 |
14 | NATA | National Aptitude Test In Architecture | Fourth Week of March 2019 | April to August 2019 |
15 | Symbiosis SET | Symbiosis Institute Entrance Test | Second week of April 2019 | First week of May 2019 |
विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई की समय– तालिका तदनुसार तैयार करनी चाहिए। दाखिले के फॉर्म से लेकर वैसी परीक्षाएं जिनकी तिथियों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है, विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों को समय– समय पर चेक करते रहें।
यह है इंजीनियरिंग एडमिशन्स की तैयारी के लिए 10 बेहतरीन कोचिंग इंस्टिट्यूट्स
Comments
All Comments (0)
Join the conversation