MES Army Bharti 2023: मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) ने आधिकारिक पोर्टल पर ग्रुप सी पदों के लिए आर्मी एमईएस भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जो लोग आर्मी में अपना करियर के अवसर तलाश कर रहें है या जो सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, वे सभी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। क्योंकि एमईएस भर्ती अधिसूचना अभियान के तहत ग्रुप सी के कुल 41,822 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भारतीय सेना एमईएस भर्ती 2023 के लिए आवेदन की ऑनलाइन तारीखें जल्द ही एमईएस द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट https://mes.gov.in/ पर घोषित की जाएंगी। आर्मी मेस भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ, आवेदन प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी यहां देख सकते हैं।
Army MES Recruitment 2023
जो अभ्यर्थी डिफेंस में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। एमईएस भर्ती में विभिन्न खंडों में 41822 रिक्तियां शामिल हैं। जिनमें एमटीएस, स्टोरकीपर, मेट, ड्राफ्टमैन, पर्यवेक्षक, बैरक और स्टोर ऑफिसर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Army MES Bharti 2023: हाइलाइट
मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) ने हाल ही में ग्रुप सी में 41,822 रिक्तियों की घोषणा करते हुए एक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार नीचे दी तालिका से भारतीय सेना एमईएस भर्ती 2023 की हाइलाइट देख सकते हैं।
संगठन | मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) |
पदों का नाम | ग्रुप सी |
पदों की संख्या | 41,822 पद |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mes.gov.in/ |
MES Recruitment 2023 Short Notice |
आर्मी मेस भर्ती 2023: वैकेंसी डिटेल
आर्मी मेस भर्ती अधिसूचना में कुल 41,822 पदों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार पद वाइज वैकेंसी डिटेल यहां देखें।
- आर्किटेक्ट कैडर (ग्रुप ए)-44
- बैरक एंड एस टोर ऑफिसर-120
- सुपरवाइजर (बैरक एवं स्टोर)-534
- ड्रौथ्समैन-944
- स्टोरकीपर-1,026
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस)-11,316
- मेट-27,920
मेस पात्रता मानदंड 2023
एमईएस भर्ती 2023 के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को कुछ मानदंडों को पूरा करना होगा। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पद के आधार पर अलग-अलग निर्धारित की गई है , जिसमें मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालयों से 10वीं पास से लेकर 12वीं पास या समकक्ष परीक्षा शामिल है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की है, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु-सीमा कुछ छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवार आर्मी मेस भर्ती 2023 पात्रता मानदंड यहां देखें:
मेस भर्ती 2023: शैक्षिक योग्यता
मेस भर्ती 2023 के लिए आवेदक के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास से 12वीं पास होना चाहिए।
आर्मी मेस भर्ती 2023: आयु सीमा
आर्मी मेस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आर्मी एमईएस भर्ती 2023: चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए अभ्यर्थी का चयन दस्तावेज़ सत्यापन (स्क्रीनिंग),लिखित परीक्षा,चिकित्सा परीक्षण और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
- दस्तावेज़ सत्यापन (स्क्रीनिंग)
- लिखित परीक्षा
- चिकित्सा परीक्षण
- साक्षात्कार।
MES Army Recruitment 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आवेदक को मेस भर्ती 2023 के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल mes.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद, वेबसाइट के होम पेज पर “Recruitment या Online Recruitment Portal (ORP) पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आवश्यक जानकारी दर्ज करके खुद को पंजीकृत करना होगा।
- इसके बाद मेस भर्ती 2023 आवेदन लिंक को ओपन करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- मेस भर्ती आवेदन पत्र को जमा करें।
- अंत में फॉर्म को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लें।
Army MES Exam Pattern 2023
एमईएस भर्ती 2023 परीक्षा 2023 में 4 खंड शामिल हैं, यानी सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क, सामान्य जागरूकता और सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता और विषय विशिष्ट। पहला खंड 25 अंकों का है जबकि विषय विशिष्ट खंड 50 अंकों का है।
आर्मी एमईएस परीक्षा पैटर्न 2023 | |
विषय | अंक |
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 25 |
जनरल अवेयरनेस एंड जनरल इंग्लिश | 25 |
न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड | 25 |
स्पेशलाइज्ड टॉपिक | 50 |
कुल | 125 |
Also Check;
- AFCAT Exam Analysis 2023
- AFCAT Memory Based Question 2023
- BPSC बिहार शिक्षक परीक्षा विश्लेषण 2023
- BPSC Bihar Teacher Exam Analysis 2023
- BPSC Teacher Answer Key 2023
- बीपीएससी शिक्षक उत्तर कुंजी 2023
- BPSC Teacher Question Paper 2023
- बीपीएससी शिक्षक प्रश्न पत्र 2023
- BPSC Teacher Cut Off Marks
- MJPRU Result 2023
- AICTE Result 2023
Comments
All Comments (0)
Join the conversation