Ruk Jana Nahi Time Table 2025: 'रुक जाना नहीं' और 'आ अब लौट चलें' यहां चेक करें जून की टाइम टेबल

Ruk Jana Nahi 2025 Exam: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) की ओर से रुक जाना नहीं और आ अब लौट चले योजना चलाई जाती हैं। यह योजना उन छात्रों के लिए होती है, जो  परीक्षा में फेल हो पाते हैं या उन्हें किसी कारणवश अपना शिक्षा जारी रखने का मौका नहीं मिल पाता। इस योजना के तहत छात्र दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। नई शुरुआत के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आवेदन करने के लिए आपको  mpsos.nic.in या mpsos.mponline.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

May 7, 2025, 12:24 IST
Ruk Jana Nahi 2025 Exam
Ruk Jana Nahi 2025 Exam

Ruk Jana Nahi 2025 Exam: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘रुक जाना नहीं योजना’ एक ऐसी पहल है, जो छात्रों को दोबारा परीक्षा देने और अपने करियर को एक और मौका देने का अवसर प्रदान करती है। इससे उनका शैक्षणिक वर्ष बर्बाद नहीं होता है। इस योजना का असल उद्देश्य उन छात्रों को प्रोत्साहित करना है, जो किसी कारणवश बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाते हैं। आइए टाइम टेबल और अन्य जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं। बता दें कि जून 2025 की परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मई 2025 निर्धारित की गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से "रुक जाना नहीं" योजना के अंतर्गत जून 2025 की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षा 2 जून से 17 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार की रुक जाना नहीं योजना उन छात्रों के लिए गोल्डन चांस है, जो कक्षा 10वीं या 12वीं में असफल हो गए हैं। 

Ruk Jana Nahi 2025 Exam कब और कौन दे सकता है परीक्षा

इस परीक्षा में केवल वही छात्र उपस्थित हो सकते हैं, जो फेल हुए हो या किसी कारणवश अपनी पढ़ाई को जारी नहीं रख पाए हो।

परीक्षा साल में दो बार (जून और दिसंबर) में आयोजित की जाती है।

Ruk Jana Nahi 2025 Exam कैसे करें आवेदन

स्टेप 1:  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in या mpsos.mponline.gov.in पर विजिट करें।

स्टेप 2: होम पेज पर फॉर्म भरने वाले ऑप्शन पर जाए और मांगी गई सभी जानकारियों को सावधानी पूर्वक भरें।

स्टेप 3: दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 4: फॉर्म सब्मिट करें और भविष्य के संदर्भ में एक कॉपी अपने पास रख लें।

Ruk Jana Nahi 2025 Exam: हाईस्कूल परीक्षा जून-2025 टाइम टेबल

मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से रुक जाना नहीं योजना के तहत समय सारिणी जारी कर दिए गए हैं। छात्र नीचे तालिका में पूरा कार्यक्रम चेक कर सकते हैं।

        क्र
          दिनांक
          दिन
          विषय

          1

    02.06.2025

      सोमवार

        अंग्रेजी

          2

    03.06.2025

      मंगलवार

          गणित  

          3

    04.06.2025

        बुधवार

        विज्ञान

          4

    05.06.2025

        गुरुवार

          हिंदी

          5

    06.06.2025

      शुक्रवार

  सामाजिक विज्ञान

          6

    09.06.2025

      सोमवार

        संस्कृत

          7

    10.06.2025

      मंगलवार

          उर्दू

          8

    11.06.2025

        बुधवार

आईटी/ आईटीआएस (IT/ ITES)

          9

    12.06.2025

        गुरुवार

मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, पेंटिंग, गायक वादक, तबला, कम्पयूटर

Ruk Jana Nahi 2025 Exam:  हायर-सेकेंडरी टाइम टेबल 

मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से रुक जाना नहीं योजना के तहत समय सारिणी जारी कर दिए गए हैं। छात्र नीचे तालिका में पूरा कार्यक्रम चेक कर सकते हैं।

     क्र
 
          दिनांक
          दिन
          विषय

          1

 

    02.06.2025

      सोमवार

अंग्रेजी English (052) (वोकेशनल के छात्रों सहित)

          2

 

    03.06.2025

      मंगलवार

भूगोल Geography (120), क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हर्टिकल्चर Crop Production & Horticulture (420), शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य Anatomy Physiology & Health (620), स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन Still life & Designee (520)

          3

 

    04.06.2025

        बुधवार

फिजिक्स Physics (210), अर्थशास्त्र Economic (140), एनिमल हस्वेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एवं फिसरीज Animal Hus. Milk trade, Poultry Farming & Fishery (430), विज्ञान के तत्व Element of Science (631), भारतीय कला का इतिहास History of Indian Art (530)

          4

 

    05.06.2025

        गुरुवार

गणित Mathematics (150), राजनीति शास्त्र Political Science (130)

          5

 

    06.06.2025

      शुक्रवार

हिन्दी Hindi (051) (वोकेशनल के छात्रों सहित)

          6

 

    09.06.2025

      सोमवार

रसायन Chemistry (220), इतिहास History (110), व्यावसाय अध्ययन Business Studies (310), एल. ऑफ साइंस एंड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर Ele. Of Science & Maths Useful for Agriculture (410), ड्राइंग एण्ड पेन्टिंग (510), गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्रविज्ञान Home Management Nutrition & Textile (610)

          7

 

    10.06.2025

      मंगलवार

समाजशास्त्र Sociology (166) मानविकी Humanities Group (165) मनोविज्ञान Psychology (167), कृषि Agriculture होम साइंस कला समूह (168) र्डाइंग एण्ड बुक कीपिंग एण्ड एकाउंटेन्सी Bookkeeping डिजाईनिंग Drawing & Designing (162), & Accountancy (320)

          8

 

    11.06.2025

        बुधवार

बायोलॉजी Biology (231)

          9

 

    12.06.2025

        गुरुवार

इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिस Informatics Practices (151)

        10

 

    13.06.2025

      शुक्रवार

उर्दू (055), मराठी (054)

        11

 

    14.06.2025

      शनिवार

संस्कृत Sanskrit (053)

      12

 

  16.06.2025

    सोमवार

NSQF (नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फेमबक) के विषय Beauty & Wellness (965), Retail (970), Health Care (972), Agriculture (973), Plumbring (974), IT&ITES (975), Electronics & Hardware (976), Solar Panel Installation (980), Agriculture MIT (977), Media & Entertainment (978), Physical Education (833), BFSI (982), AUHF(983), Tourism & Hospitality (985)

      13

 

  17.06.2025

    मंगलवार

बायोटेक्नोलॉजी Biotechnology (832), गायन वादन (163), तबला पखावज (164)

Mahima Sharan
Mahima Sharan

Sub Editor

Mahima Sharan, working as a sub-editor at Jagran Josh, has graduated with a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC). She has more than 3 years of experience working in electronic and digital media. She writes on education, current affairs, and general knowledge. She has previously worked with 'Haribhoomi' and 'Network 10' as a content writer. She can be reached at mahima.sharan@jagrannewmedia.com.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News