NSIC Recruitment 2023: राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड ने सहायक प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक, उप प्रबंधक, महाप्रबंधक एवं अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शूरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, 2023 शाम 6:00 बजे तक है। इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
NSIC Recruitment 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 4 सितंबर, 2023
- ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट (हार्ड कॉपी) प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 6 अक्टूबर, 2023
NSIC Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में वैकेंस से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।
क्र.सं | पद का नाम | पदों की संख्या |
1. | सहायक प्रबंधक | 51 |
2. | महाप्रबंधक | 4 |
3. | उप. महाप्रबंधक | 4 |
4. | मुख्य प्रबंधक | 18 |
5. | उप प्रबंधक | 4 |
कुल | 81 पद |
NSIC Recruitment 2023 Notification PDF -1
NSIC Recruitment 2023 Notification PDF -2
NSIC Recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से एलएलबी/बीई/बी.टेक/सीए/सीएमए/ग्रेजुएशन डिग्री/एमबीए/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए और प्रासंगिक कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
एनएसआईसी भर्ती 2023: आयु सीमा
आवेदक की आयु 28 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
NSIC Recruitment 2023: वेतन
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये से 2,20,000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
एनएसआईसी चयन प्रक्रिया 2023
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
NSIC Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
एससी,एसटी,पीडब्ल्यूबीडी,महिला उम्मीदवारों और विभागीय उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
NSIC Recruitment 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-www.nsic.co.in के करियर अनुभाग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक 4 सितंबर, 2023 को सक्रिय कर दिया गया है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation