RRC NR Recruitment 2025 Notification PDF: रेलवे अप्रेंटिस के 4116 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास करें अप्लाई

Last Updated: Nov 21, 2025, 11:49 IST

RRC NR Apprentice Recruitment 2025: आरआरसी नॉर्दन ईस्ट की ओर से 4116 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कारपेंटर आदि जैसे ट्रेडों में हजारों अपरेंटिस को नियुक्त करना है। उम्मीदवार 25 नवंबर, 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट पर करें अप्लाई। 

RRC NR Apprentice Recruitment 2025
RRC NR Apprentice Recruitment 2025

RRC NR Apprentice Recruitment 2025: रेलवे भर्ती सेल, उत्तर रेलवे (RRC) की ओर से अप्रेंटिस के 4116 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के जरिए फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कारपेंटर आदि जैसे ट्रेडों में हजारों अपरेंटिस को नियुक्त किया जाएगा। निकाले गए पदों के लिए उम्मीदवारों के पास आईटीआई के साथ कक्षा दसवीं पास होनी चाहिए। संबंधित भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।  इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दी आवेदन करें और जमा करने से पहले सभी विवरणों को ध्यान से जरूर पढ़ें। 

RRC NR Apprentice Recruitment 2025: नोटिफिकेशन 

रेलवे अप्रेंटिस के 4116 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर तैयार किया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें आरआरसी की ओर से अभी नोटिस जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर, 2025 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं:

RRC NR अप्रेंटिस भर्ती 2025 

नोटिफिकेशन  

RRC NR Apprentice Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण

उम्मीदवारों की आयु 24 दिसंबर, 2025 तक कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। सरकार के मानदंडों के अनुसार कुछ विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया गया विवरण देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे भर्ती सेल, उत्तर रेलवे (RRC)

पद का नाम 

अप्रेंटिस

पदों की संख्या 

4116

आवेदन करने की तिथि  

25 नवंबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि

24 दिसंबर 2025

आवेदन शुल्क 

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस - 100 रुपये

शैक्षणिक योग्यता 

10वीं पास, ITI या समकक्ष योग्यता 

ऑफिशियल वेबसाइट  

rrcnr.org

RRC NR Recruitment 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया 

संबंधित भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों के आधार पर पूरी की जाएगी:

  • मेरिट सूची

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  • मेडिकल टेस्ट 

RRC NR Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आवेदन शुल्क के अनुसार, सामान्य और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क शून्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 Act Apprentice Recruitment 2025-26 पर जाएं। 

स्टेप 3 नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, संपर्क विवरण और शैक्षिक योग्यता दर्ज करें।

स्टेप 4 मांगी गई डिटेल्स दर्ज कर फॉर्म सबमिट करें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्क भरकर जमा करें। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Check:

UP Home Guard Cut off 2025


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 19, 2025, 18:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News