Rajasthan Mahila Supervisor Answer Key 2026 OUT: महिला पर्यवेक्षक उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र PDF

Last Updated: Sep 8, 2026, 09:29 IST

Rajasthan Mahila Supervisor Answer Key 2026 जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी जिसने 24 जुलाई को आयोजित महिला पर्यवेक्षक परीक्षा दी थी, वे अब अपनी उत्तर कुंजी के साथ रिस्पॉन्स शीट, मास्टर प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

Rajasthan Mahila Supervisor Answer Key 2026 OUT
Rajasthan Mahila Supervisor Answer Key 2026 OUT

Rajasthan Mahila Supervisor Answer Key 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती-2026 परीक्षा की मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा 24 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-rssb.rajasthan.gov.in पर मास्टर प्रश्न पत्र, उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Screenshot 2026-09-08 092831

Rajasthan Mahila Supervisor Answer Key 2026 Direct Link

पर्यवेक्षक (महिला) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना मास्टर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही, अभ्यर्थी दी गई समयावधि में आंसर-की पर अपनी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु उत्तर कुंजी एवं प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

Mahila Parvekshak Answer Key PDF Link

यहां क्लिक करें

Mahila Supervisor Master Question Paper PDF Link

यहां क्लिक करें

Answer Key Notice PDF

यहां क्लिक करें

Rajasthan Mahila Supervisor Answer Key 2026 हाइलाइट्स

बोर्ड द्वारा पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती-2026 के परीक्षा कोड-4HJ3 के तहत आयोजित परीक्षा का मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारंभिक उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। उम्मीदवार Answer Key की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

परीक्षा का नाम

पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती-2026

परीक्षा कोड

4HJ3

परीक्षा तिथि

24 जुलाई 2026

उत्तर कुंजी

प्रारंभिक

आपत्ति शुल्क

100 रुपये प्रति प्रश्न

ऑनलाइन आपत्ति

9 सितंबर से 11 सितंबर 2026

ऑफलाइन आपत्ति

9 सितंबर से 14 सितंबर 2026

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Mahila Parvekshak Answer Key 2026 पर आपत्ति कब तक?

अगर किसी अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र के किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 को रात 12:01 बजे से 11 सितंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान SSO ID के माध्यम से ई-मित्र पेमेंट गेटवे या ई-मित्र कियोस्क पर किया जा सकता है। ई-मित्र द्वारा सर्विस चार्ज अलग से लिया जा सकता है। शुल्क जमा नहीं करने पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

ऑफलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आपत्ति का मौका

जिन अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन आवेदन किया है और परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे ऑफलाइन माध्यम से भी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार 9 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे से 14 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में अपनी आपत्ति बोर्ड कार्यालय के स्वागत कक्ष में जमा कर सकते हैं।

ऑफलाइन आपत्ति के साथ 100 रुपये प्रति प्रश्न की दर से निर्धारित शुल्क का पोस्टल ऑर्डर संलग्न करना होगा। यह सुविधा केवल ऑफलाइन आवेदन करने वाले और परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए है।

आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करते समय रखें ध्यान

परीक्षा में उम्मीदवारों को अलग-अलग सेट के प्रश्नपत्र दिए गए थे। बोर्ड द्वारा जारी मास्टर प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न अलग-अलग क्रमांक के साथ शामिल हैं। उम्मीदवारों के प्रश्न पत्र में उत्तर विकल्पों का क्रम मास्टर प्रश्नपत्र से अलग हो सकता है। इसलिए आपत्ति दर्ज करते समय मास्टर प्रश्न पत्र में दिए गए प्रश्न क्रमांक और विकल्पों के क्रम को ही आधार बनाएं।

Mahila Supervisor Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे करें?

उम्मीदवार SSO ID के जरिए बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध Question Objection सेक्शन में जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जिस प्रश्न पर आपत्ति करनी है, उसे चुनकर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। आपत्ति केवल एक बार दर्ज की जा सकेगी और निर्धारित समय के बाद ऑनलाइन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए Question Objection सेक्शन में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) और NCERT की कक्षा 6 से 10 तक की कुछ पुस्तकों की सूची भी उपलब्ध कराई है। यदि आपत्ति का प्रमाण इन्हीं पुस्तकों से लिया गया है, तो पुस्तक का नाम, प्रकाशन वर्ष और पेज नंबर ड्रॉपडाउन मेन्यू से चुना जा सकता है।

आपत्ति के लिए जरूरी दस्तावेज और प्रमाण

बोर्ड की उपलब्ध कराई गई पुस्तकों की सूची पूरी नहीं है। अभ्यर्थी अन्य मानक NCERT, RBSE या दूसरी पुस्तकों को भी प्रमाण के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में Publisher/Board में Others विकल्प चुनकर संबंधित प्रमाण अपलोड किया जा सकता है।

यदि किसी उम्मीदवार ने हिंदी के अलावा किसी अन्य भाषा की पुस्तक को संदर्भ के रूप में लिया है, तो भी Publisher/Board में Others विकल्प का चयन करना होगा। प्रमाण अपलोड करते समय उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा बताए गए नियमों का पालन करना जरूरी है।

RSSB Mahila Supervisor Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर Candidate Corner सेक्शन में Answer Key पर क्लिक करें।

  3. फिर Supervisor (Woman) 2026 Answer Key से संबंधित लिंक खोलें।

  4. स्क्रीन पर प्रारंभिक उत्तर कुंजी खुल जाएगी।

  5. अपने उत्तरों का मिलान करें।

  6. जरूरत होने पर निर्धारित समय में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 8, 2026, 09:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News