Rajasthan Pashu Paricharak Exam Date 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पशु परिचारक पद के लिए परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 01 से 04 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान सरकार का पशुपालन विभाग पशु परिचर के 5934 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। इन पदों के लिए उम्मदवारों का चयन चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे यहां भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण देख सकते हैं।
RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2024: राजस्थान परिचारक भर्ती परीक्षा हाइलाइट
राजस्थान Animal Attendant Recruitment 2024 के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए टेबल को ध्यान से पढ़ें:
परीक्षा संचालन संस्था का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
पद का नाम | पशु परिचारक (पशु परिचर/पशु परिचारक) |
विभाग का नाम | राजस्थान सरकार का पशुपालन विभाग |
रिक्तियों की संख्या | 5934 |
पशु परिचारक परीक्षा तिथि 2024 | 01 से 04 दिसंबर 2024 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण |
नौकरी का स्थान | राजस्थान |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rssb.rajasthan.gov.in या www.rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan एनिमल अटेंडेंट परीक्षा तिथि 2024 आधिकारिक नोटिस
RSMSSB ने पशु परिचारक परीक्षा 2024 शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5934 (पशु परिचर/पशु परिचारक) पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इन पदों के लिए परीक्षा 01 से 04 दिसंबर 2024 तक राजस्थान राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है। राजस्थान पशु परिचारक परीक्षा तिथि 2024 नोटिस पीडीएफ यहां देखें:
यहां पर क्लिक करें |
RSMSSB Animal Attendant Exam Pattern 2024: पशु परिचारक परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) होगी।
- परीक्षा में 150 अंकों के लिए कुल 150 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए 01 अंक मिलेगा।
- नेगेटिव मार्किंग लागू है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटा जाएगा। योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
पशु परिचर परीक्षा पैटर्न 2024 | ||||
भाग | विषय | कुल सवाल | कुल मार्क्स | समय |
I | विज्ञान, गणित, सामान्य अध्ययन, भूगोल, इतिहास, कला एवं संस्कृति, करेंट इवेंट, राजस्थान का सामान्य ज्ञान | 105 | 105 | 03 घंटे |
II | पशुपालन से संबंधित प्रश्न | 45 | 45 | |
कुल | 150 | 150 |
राजस्थान पशु परिचर परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation