Rajasthan Police Constable Bharti 2025: राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती में अब बदलाव किया गया है। राजस्थान पुलिस ने भर्ती के पदों की संख्या बढ़ा दी है। पुलिस मुख्यालय ने 11 जिलों में 383 नए पदों की बढ़ोतरी करते हुए सोमवार, 12 मई को संशोधित विज्ञप्ति जारी की। अब पहले से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। संशोधित आदेश के अनुसार, अब कुल 10,000 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह अंतिम मौका है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई तय की गई है।
Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 हाइलाइट्स
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान पुलिस विभाग |
भर्ती का नाम | राजस्थान पुलिस कांस्टेबल |
नए पद | अब कुल 10,000 पद |
पद बढ़ोतरी | 11 जिलों में 383 पद |
संशोधित विज्ञप्ति जारी | 12 मई 2025 |
अंतिम तिथि | 17 मई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | police.rajasthan.gov.in |
नोटिफिकेशन PDF | |
Application Form Link |
Rajasthan Police Constable Vacancy 2025: रिक्त पदों की संख्या
राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के रिक्त पदों की संख्या को बढ़ाकर अब आधिकारिक रूप से 10,000 कर दिया है, जबकि पहले यह संख्या 9,617 घोषित की गई थी। रिक्तियों से जुड़ी सभी जानकारी यहां उपलब्ध है।
पद | रिक्त पद |
कांस्टेबल जनरल Non TSP | 6751 |
कांस्टेबल ड्राइवर Non TSP | 412 |
कांस्टेबल Band Non TSP | 71 |
कांस्टेबल जनरल TSP | 867 |
कांस्टेबल ड्राइवर TSP | 47 |
कांस्टेबल टेलिकॉम्यूनिकेशन जनरल | 1378 |
कांस्टेबल टेलिकॉम्यूनिकेशन ड्राइवर | 91 |
कुल | 10000 |
Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Eligibility Criteria: योग्यता मानदंड क्या है?
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है।
Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता):-
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
Age Limit (आयु-सीमा):-
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Rajasthan Police Constable Application Form 2025: राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 17 मई 2025 है। यदि आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- यदि आपके पास SSO ID नहीं है, तो sso.rajasthan.gov.in पर जाकर नया ID बनाएं। यदि पहले से है, तो उसी से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद, आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- अपना पासपोर्ट साइज फोटो (50kb से 100kb) और हस्ताक्षर (20kb से 50kb) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट लें।
Rajasthan Police Constable Application Fee 2025: आवेदन शुल्क
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क ₹600/- अनारक्षित वर्ग, क्रीमी लेयर वाले अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से सक्षम बीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, नॉन-क्रीमी लेयर बीसी, ईडब्ल्यूएस, टीएसपी एवं सहरिया क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹400/- रखा गया है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation