Rajasthan Police Constable Vacancy 2025: राजस्थान पुलिस विभाग ने वर्ष 2025 के लिए एक महत्वपूर्ण भर्ती अभियान की घोषणा की है, जिसमें 9,617 पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। यह अवसर विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल, 2025 से शुरू होने वाली है और 17 मई, 2025 तक चलेगी।
Rajasthan Police Constable Bharti 2025-हाइलाइट्स
राजस्थान पुलिस विभाग ने वर्ष 2025 के लिए एक बड़ी भर्ती अभियान की घोषणा की है, जिसके तहत कुल 9,617 पदों पर पुलिस कांस्टेबल की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती प्रदेश के विभिन्न जिलों, इकाइयों और बटालियनों में कांस्टेबल (जनरल), ड्राइवर, बैंड, और पुलिस दूरसंचार विभाग में ऑपरेटर व ड्राइवर पदों के लिए की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 17 मई 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in, recruitment2.rajasthan.gov.in या नजदीकी ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें:
विभाग का नाम | राजस्थान पुलिस विभाग |
पद का नाम | कांस्टेबल (Constable) |
कुल रिक्तियां | 9617 पद |
शैक्षणिक योग्यता | न्यूनतम 12वीं पास |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.police.rajasthan.gov.in |
नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक |
Rajasthan Police Constable Vacancy 2025 Details: रिक्त पदों की संख्या
राजस्थान पुलिस द्वारा अधिसूचित पुलिस कांस्टेबल वैकेैंसी डिटेल नीचे तालिका में देख सकते हैं:
पद का नाम | रिक्त पद |
कांस्टेबल सामान्य, चालक व बैण्ड | 8148 |
कांस्टेबल दूरसंचार ऑपरेटर व चालक | 1469 |
कांस्टेबल | 9617 |
Rajasthan Sarkari Naukri 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए तकनीकी योग्यता (जैसे ड्राइविंग) भी मांगी जा सकती है।
आयु सीमा (Age Limit):
सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
Rajasthan Police Constable Bharti 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां
यहां राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं:
कार्यक्रम | तिथि |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 9 अप्रैल 2025 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 28 अप्रैल, 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 17 मई, 2025 |
Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:
- लिखित परीक्षा (Written Test)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET)
- शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
How To Apply Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Recruitment सेक्शन में जाकर “Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरकर, दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर लें।
12th Pass Govt Jobs 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आवेदन शुल्क
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार राजस्थान पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
- सामान्य/ओबीस/ईडब्ल्यूएस: ₹600
- एससी/एसटी/बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस (टीएसपी और सहरिया सहित): ₹400
Comments
All Comments (0)
Join the conversation