RRB NTPC UG Notification 2024: भारतीय रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, रेलवे भर्ती बोर्ड ने यूजी भर्ती प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी हो गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितम्बर से शुरू हो रही है और आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2024 है. ये भर्तियाँ कमर्शियल कम टिकेट क्लर्क, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, और ट्रेन क्लर्क के पदों पर की जानी है. उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी इस पेज पर दिए गए लिंक से चेक कर सकते हैं.
RRB NTPC Application ACCOUNT CREATION LINK
RRB NTPC Application Login Link
RRB NTPC 2024: हाई लाइट्स
आर्गेनाइजेशन | भारतीय रेलवे |
रिक्ति का नाम | गैर तकनीकी भर्ती (NTPC) |
रिक्तियों की संख्या | 3445 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | अंडर ग्रेजुएट लेवल - 21 सितंबर से 20 अक्टूबर 2024 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया |
|
ऑफिसियल वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
RRB NTPC अधिसूचना 2024
RRB NTPC 2024: वैकेंसी डिटेल्स
स्नातक पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा तथा आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती डिटेल्स | |
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | 990 |
एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट | 361 |
ट्रेन्स क्लर्क | 72 |
कमर्शियल कम टिकेट क्लर्क | 2022 |
कुल पद | 3445 |
आरआरबी एनटीपीसी 2024 आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों के लिए RRB NTPC 2024 आवेदन शुल्क नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र पूरा करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन पत्र का भुगतान करना होगा।
केटेगरी | आवेदन शुल्क |
दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, भूतपूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक समुदाय और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग | 250/-रु. |
एससी, एसटी, एक्सएसएम, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, अल्पसंख्यक, ईबीसी, या ट्रांसजेंडर | Rs 250/-रु. |
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, या ओबीसी | Rs 500/- रु. |
आरआरबी एनटीपीसी 2024 चयन प्रक्रिया
आरआरबी एनटीपीसी 2024 चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल हैं। सभी चार चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर आवेदक आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए पात्र हो जाते हैं। उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं जिसमें निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
- सीबीटी का पहला चरण
- सीबीटी का दूसरा चरण
- टाइपिंग टेस्ट (कौशल परीक्षण) / योग्यता परीक्षण
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी 2024: आयुसीमा
आरआरबी एनटीपीसी 12th लेवल के लिए आयु सीमा 18-33 वर्ष है। आयु सीमा की गणना के लिए कटऑफ तिथि 1 जनवरी 2025 है। आयु में छूट नियमों के अनुसार दी जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी रिक्ति 2024 के लिए आवेदन कैसे करें ?
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
- आरआरबी ऑनलाइन आवेदन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर मेनू बार में “अप्लाई” बटन पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर होम पेज पर वापस आएं और पहले से पंजीकृत बटन पर क्लिक करें और अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें
- आवेदन पत्र को विधिवत भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र जमा करें और उसका प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation