RPF Constable Admit Card 2025 OUT: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 7, 9 और 10 मार्च 2025 को होनी है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी लॉगिन जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड, दर्ज करनी होगी।
RRB RPF Constable Admit Card 2025 Download Link
RPF Constable Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो कृपया रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
RPF Constable Admit Card 2025 Download Link (Active) |
Railway RPF Constable Admit Card 2025: आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा की शिफ्ट टाइमिंग
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा 2025 का आयोजन 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 12, 17 और 18 मार्च को तीन शिफ्टों में किया जाएगा। कुल मिलाकर 33 शिफ्टों में परीक्षा संपन्न होगी, जिसमें देशभर से लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
शिफ्ट्स | रिपोर्टिंग टाइम | एग्जाम टाइम |
---|---|---|
शिफ्ट 1 | 7:30 AM | 9 AM से 10:30 AM |
शिफ्ट 2 | 11 AM | 12:30 PM से 2 PM |
शिफ्ट 3 | 3 PM | 4:30 PM से 6 PM |
RRB RPF Constable Admit Card 2025 OUT: रेलवे आरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड हाइलाइट
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में 4208 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 2 से 18 मार्च 2025 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PST) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) भी शामिल होंगे। हॉल टिकट से संबंधित सभी अन्य डिटेल के लिए आप नीचे दी तालिका देखें।
परीक्षा संचालन संस्था | रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) |
पद | कांस्टेबल |
रिक्त पद | 4208 |
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025 | 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 12, 17, 18 मार्च 2025 |
RPF Constable Admit Card 2025 Kaise Download Kare?
आरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: rpf.indianrailways.gov.in
- होमपेज पर "RPF Constable Admit Card 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सभी जानकारी सही भरने के बाद "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण निर्देश :
- एडमिट कार्ड के साथ एक मान्य फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि) ले जाना न भूलें।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।
RPF Constable Exam Pattern 2025: आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न
आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका कुल मूल्यांकन 120 अंकों का होगा। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा।
परीक्षा में प्रश्नों का वितरण इस प्रकार होगा:
- बेसिक अर्थमैटिक और जनरल इंटेलिजेंस से 35 प्रश्न
- रीजनिंग से 35 प्रश्न
- जनरल अवेयरनेस से 50 प्रश्न
सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे, जिनमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। अगर उम्मीदवार किसी प्रश्न का गलत उत्तर देते हैं, तो प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 (एक तिहाई) अंक काटे जाएंगे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation