SBI SCO Admit Card 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिएं हैं। जो उम्मीदवार एसबीआई एससीओ परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे अपना एसबीआई एससीओ एडमिट कार्ड 2023 SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। SBI द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा 26 अगस्त, 2023 को आयोजित होने वाली है। एससीओ भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में दिया गया है।
इस लिंक से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र |
SBI SCO Admit Card 2023: हाइलाइट
एसबीआई एसओ भर्ती अभियान के तहत कुल 217 पदों को भरना है, जिनमें से 182 पद नियमित और 35 पद संविदा के लिए हैं। उम्मीदवार एसबीआई एससीओ परीक्षा 2023 एडमिट के बारे में सभी विवरण यहां देखें:
बैंक का नाम | भारतीय स्टेट बैंक |
पोस्ट का नाम | स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) |
रिक्त पद | 217 पद |
एसबीआई एससीओ परीक्षा तिथि 2023 | 26 अगस्त 2023 |
वर्ग | प्रवेश पत्र |
नौकरी करने का स्थान | पूरे भारत में |
चयन प्रक्रिया | शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | sbi.co.in |
एसबीआई एससीओ एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
एसबीआई एससीओ एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:
- भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध "कैरियर" सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर एसबीआई एससीओ एडमिट कार्ड 2023 पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें।
- एसबीआई एससीओ एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation