Shala Darpan 5th Result 2025 Rajasthan Board: राजस्थान 5वीं बोर्ड Roll Number से मिलेगी Marksheet, यहां रहा डायरेक्ट लिंक

Shala Darpan 5th Result 2025 Rajasthan Board: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) 5वीं बोर्ड का परिणाम 30 मई दोपहर 12:30  बजे जारी हो गया है। बीते दिनों बोर्ड की ओर से घोषणा की गई थी कि बोर्ड द्वारा आगामी तीन दिनों के भीतर 5वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in या jresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आरबीएसई 5वीं परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 12,96,495 है। परीक्षा में बैठने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या 13,23,190 थी। इस बार आरबीएसई 5वीं परीक्षा परिणाम 2025 में कुल 31,550 छात्रों को पूरक परीक्षा मिली है।

Kishan Kumar
May 30, 2025, 13:36 IST
राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट 2025
राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट 2025

Check राजस्थान बोर्ड 5th Result 2025 Here

Shala Darpan 5th Result 2025 Rajasthan Board: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) 5वीं बोर्ड का परिणाम 30 मई दोपहर 12:30  बजे जारी हो गया है। बीते दिनों बोर्ड की ओर से घोषणा की गई थी कि बोर्ड द्वारा आगामी तीन दिनों के भीतर 5वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में बोर्ड की ओर से रिजल्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। आरबीएसई 5वीं परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 12,96,495 है।  इस साल राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा 2025 में कुल 13,23,190 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 12,96,495 छात्र पास हुए हैं। 31,550 छात्रों को सप्लीमेंट्री मिली है। राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 का कुल पास प्रतिशत 97.47 फीसदी है। राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 के लिए मूल मार्कशीट स्कूलों को भेजी जाएगी। स्कूल प्रशासन परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों के भीतर छात्रों को मार्कशीट दे देगा। स्कूल से प्राप्त मार्कशीट पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर होगी, जो आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए अनिवार्य है।

ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद साइट पर मार्कशीट लिंक एक्टिव होगा, जिसके बाद छात्र रोल नंबर के माध्यम से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड यानि कि RBSE की ओर से अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही बोर्ड की ओर से घोषणा की जा सकती है।

Shala Darpan 5th Result 2025 Rajasthan Board: राजस्थान 5वीं बोर्ड से जुड़ी ताजा अपडेट्स

30 May, 2025, Updated 01: 30 PM 

shala darpan 5th result 2025: rajpsp.nic.in

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट का अब  rajpsp.nic.in लिंक एक्टिव हो गया है। ऐसे में छात्र अब यहां पर भी नतीजे चेक कर सकते हैं। 

30 May, 2025, Updated 01: 27 PM 

shala darpan 5th result 2025: छात्रों से आगे रही छात्राएं

राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। छात्रों का परिणाम 97.29% , जबकि छात्राओं का परिणाम 97.66% रहा।

30 May, 2025, Updated 01: 25 PM 

shala darpan 5th result 2025: कब से कब तक हुई थी परीक्षा

राजस्थान 5वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 7 से 17 अप्रैल तक किया गया था। आपको बता दें कि बीकानेर का पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय द्वारा हर साल 5वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित कराता है। 

30 May, 2025, Updated 01: 12 PM

shala darpan 5th result 2025: बीते वर्षों में क्या रहा रिजल्ट

आरबीएसई 5वीं कक्षा के परिणाम 2025 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले 3 वर्षों में सबसे अधिक रहा है। नीचे उत्तीर्ण प्रतिशत देखें।
2025: 97.47 प्रतिशत
2024: 97.06 प्रतिशत
2023: 97.30 प्रतिशत
2022: 93.80 प्रतिशत

30 May, 2025, Updated 01: 06 PM

shala darpan 5th result 2025: पास प्रतिशत में हुआ सुधार

राजस्थान बोर्ड 5वीं 2025 का कुल पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में थोड़ा बढ़ा है। पिछले साल का पास प्रतिशत 97.06% था,  जबकि इस साल यह 97.47% है।
30 May, 2025, Updated 01: 06 PM

shala darpan 5th result 2025: कहां मिलेगी मार्कशीट

राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 के लिए मूल मार्कशीट स्कूलों को भेजी जाएगी। स्कूल प्रशासन परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों के भीतर छात्रों को मार्कशीट दे देगा। स्कूल से प्राप्त मार्कशीट पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर होगी, जो आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए अनिवार्य है।

30 May, 2025, Updated 01: 05 PM

shala darpan 5th result 2025: शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलवार ने कक्षा 5वीं के परिणाम 2025 पर छात्रों को बधाई दी है। अपने आधिकारिक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत को पहचाना और उन्हें बधाई दी है।

30 May, 2025, Updated 12: 57 PM

shala darpan 5th result 2025: कितने बच्चों ने पास की परीक्षा

इस साल राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा 2025 में कुल 13,23,190 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 12,96,495 छात्र पास हुए हैं। 31,550 छात्रों को सप्लीमेंट्री मिली है। राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 का कुल पास प्रतिशत 97.47 फीसदी है।

30 May, 2025, Updated 12: 40 PM

5 वी का रिजल्ट रोल नंबर: वेबसाइट न चलने पर यहां देखें रिल्ट rajpsp.nic.in 

राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट के लिए अभी वेबसाइट काम नहीं कर रही है। ऐसे में छात्र वैकल्पिक वेबसाइट rajpsp.nic.in  पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

30 May, 2025, Updated 12: 40 PM

shala darpan 5th result 2025: 5वीं में कोई नहीं होगा फेल

राजस्थान 5वीं बोर्ड में किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा। ऐसे छात्र, जिनके 33 फीसदी से कम अंक आएंगे, उन्हें फिर से परीक्षा देना का मौका  दिया जाएगा। 

30 May, 2025, Updated 12: 37 PM

raj shala darpan result 2025: कहां होगी प्रेस कांफ्रेस 

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 परिणाम की प्रेस कॉन्फ्रेंस जयपुर के शिक्षा संकुल से शुरू होगी। राज्य के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जहाजपुर (भीलवाड़ा) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 के परिणाम घोषित करेंगे, स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल और राज्य परियोजना निदेशक आयुक्त अनुपमा जोरवाल जयपुर के शिक्षा संकुल कार्यालय से परिणाम घोषित करने के लिए मौजूद रहेंगे।

30 May, 2025, Updated 12: 35 PM

rajasthan 5th result 2025: नहीं चल रही है ऑफिशियल वेबसाइट

राजस्थान 5वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट नहीं चल रही है। 

30 May, 2025, Updated 12: 34 PM

5th board result 2025 rajasthan rbse: बीते वर्ष कितने प्रतिशत छात्रों को मिला था कौन-सा ग्रेड

पिछले साल, राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2024 30 मई को जारी किया गया था। कक्षा 5 में, निम्नलिखित उम्मीदवारों ने ग्रेड के अनुसार पास प्रतिशत प्राप्त किया:
ग्रेड ए: 31.59 प्रतिशत
ग्रेड बी: 57.33 प्रतिशत
ग्रेड सी: 8.12 प्रतिशत
ग्रेड डी: 0.01 प्रतिशत

30 May, 2025, Updated 12: 33 PM

5 वी का रिजल्ट रोल नंबर: आफिशियल वेबसाइट न चलने पर क्या करें

यदि छात्र आरबीएसई 5वीं परिणाम ऑनलाइन देखने में असमर्थ हैं, तो वे अपना परिणाम पीएसपी पोर्टल पर भी देख सकते हैं।

30 May, 2025, Updated 12: 30 PM

rajshaladarpan 5th result 2025: बीते वर्ष क्या रहा था निजी और सरकारी स्कूलों का रिजल्ट

पिछले साल सरकारी स्कूलों का आरबीएसई 5वीं रिजल्ट पास प्रतिशत 96.79 प्रतिशत था। वहीं, निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 97.40 प्रतिशत था।

30 May, 2025, Updated 12: 29 PM

rajasthan board result of 5th class:  सिर्फ एक मिनट में जारी होगा रिजल्ट 

राजस्थान 5वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने में सिर्फ एक मिनट  का समय रह गया है। 

30 May, 2025, Updated 12: 25 PM

rbse 5th result 2025:  राजस्थान 5वीं बोर्ड में क्या जारी होगी टॉपर्स लिस्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा 2025 के लिए टॉपर सूची जारी नहीं करेगा। RBSE ने किसी भी कक्षा के लिए टॉपर सूची जारी नहीं की है। ऐसा छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा को कम करने के लिए किया गया है।

30 May, 2025, Updated 12: 22 PM

rbse 5th result 2025 link: कितने देर में जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान 5वीं बोर्ड का रिजल्ट अब बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है। दोपहर 12:30 बजे तक रिजल्ट जारी हो जाएगा। ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

30 May, 2025, Updated 12: 16 PM

shala darpan 5th class result 2022 rajasthan:  बीते वर्ष कितने छात्र हुए थे पास 

पिछले साल, आरबीएसई 5वीं परीक्षा 2024 के लिए कुल 14.35 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। इसमें से 13.93 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.06% रहा।

30 May, 2025, Updated 12: 12 PM

shala darpan 5th class result: रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी रहेगी शामिल

आरबीएसई 5वीं कक्षा परिणाम 2025 में नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, विषय और उनके कोड, उनके द्वारा प्राप्त अंक प्रदर्शित होंगे।

30 May, 2025, Updated 12: 09 PM

rbse 5th result 2025 link:  SMS  से कैसे चेक करें रिजल्ट

उम्मीदवार एसएमएस के माध्यम से भी राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 देख सकते हैं। यहां बताया गया है कि आप रिजल्ट कैसे देख सकते हैं:
RAJ5 [अपना रोल नंबर] 56263 पर भेजें। रिजल्ट आपके मोबाइल फोन के उसी नंबर पर उपलब्ध होगा।

30 May, 2025, Updated 12: 07 PM

rbse 5th result 2025 name wise: कहां से जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 परिणाम 2025 आज दोपहर 12:30 बजे जहाजपुर (भीलवाड़ा) से घोषित किया जाएगा।

30 May, 2025, Updated 11: 56 AM

Shala Darpan 5th Result 2025 Rajasthan Board: बीते वर्ष कब जारी हुआ था रिजल्ट

राजस्थान 5वीं बोर्ड का रिजल्ट बीते वर्ष यानि कि 2024 में 30 मई को जारी किया गया था। हालांकि, बीते वर्ष 5वीं और 8वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया था, जबकि इस बार दोनों कक्षाओं का रिजल्ट अलग-अलग कर दिया गया है। 

30 May, 2025, Updated 11: 55 AM

Shala Darpan 5th Result 2025 Rajasthan Board: अगले साल से 5वीं बोर्ड में बदलाव

राजस्थान 5वीं बोर्ड में अगले वर्ष से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। क्योंकि, राजस्थान सरकार 5वीं बोर्ड के सिलेबस में बदलाव किया जा रहा है। यह बदलाव नई शिक्षा नीति-2020 के तहत किया जा रहा है। ऐसे में छात्रों को जुलाई से नया सिलेबस और किताबें मिलेंगी।

30 May, 2025, Updated 11: 52 AM

Shala Darpan 5th Result 2025 Rajasthan Board: किन जिलों ने किया था टॉप

राजस्थान 5वीं बोर्ड में बीते वर्ष 5वीं कक्षा में सीकर, दौसा,  प्रतापगढ़, अजमेर, और चुरू सबसे टॉप जिले रहे थे।

30 May, 2025, Updated 11: 49 AM

Shala Darpan 5th Result 2025 Rajasthan Board: बीते वर्ष कैसा रहा था रिजल्ट

राजस्थान 5वीं बोर्ड में बीते वर्ष लड़कियों का रिजल्ट बेहतर रहा था। रिकॉर्ड पर गौर करें, तो  छात्राओं को कुल पास प्रतिशत 97.23 प्रतिशत रहा था, जबकि छात्रों का कुल पास प्रतिशत 96.89 फीसदी दर्ज किया गया था।

Shala Darpan 5th Result 2025 Rajasthan Board: कहां देखें रिजल्ट 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 5वीं बोर्ड का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in या jresults.nic.in पर  जारी किया जाएगा। 

Shala Darpan 5th Result 2025 Rajasthan Board: कैसे चेक करना है रिजल्ट

-रिजल्ट चेक करनेके लिए आपको rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
या rajresults.nic.in पहुंचना है।

-अब होमपेज पर “RBSE 5th Class Result 2025” लिंक पर क्लिक करना है।

-नया पेज खुलने पर आपको रोलनंबर और अन्य विवरण भरना होगा। 

-विवरण भरने के बाद आपको Submit पर क्लिक करना है।

-आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

Shala Darpan 5th Result 2025 Rajasthan Board:  जिलेवार जारी होगा पास प्रतिशत 

राजस्थान बोर्ड द्वारा कुल पास प्रतिशत के साथ-साथ प्रत्येक जिले का पास प्रतिशत भी पास किया जाएगा। इस जानकारी में छात्र व छात्राओं का कुल पास प्रतिशत भी शामिल रहेगा।

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News