SSC GD Admit Card 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 17, 18, 19 और 20 फरवरी को होने वाली ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा इन तारीखों पर है, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 4 से 25 फरवरी 2025 तक विभिन्न चरणों में होगा, जैसा कि एसएससी ने अपने आधिकारिक शेड्यूल में बताया है।नीचे दिए गए लेख में एसएससी जीडी हॉल टिकट लिंक, डाउनलोड चरण और अन्य महत्वपूर्ण विवरण देखें।
यहां देखें: GEN, OBC, SC, ST, EWS और ESM के लिए SSC GD Cut Off 2025
SSC GD Constable Admit Card 2025 Download Link
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक विभिन्न तिथियों पर आयोजित की जा रही है। इनमें 17, 18, 19 और 20 फरवरी की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड अब उपलब्ध हैं। छात्रों को अपने यूजरनेम (पंजीकरण संख्या) और पासवर्ड (एसएससी रजिस्ट्रेशन पासवर्ड) का उपयोग करके दिए गए लिंक पर लॉग इन करना होगा।
SSC GD Admit Card Download Link |
SSC GD Constable Admit Card 2025
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस वर्ष लगभग 52,69,500 उम्मीदवारों ने 39481 एसएससी जीडी कांस्टेबल रिक्तियों के लिए आवेदन किया है और वे अब परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे. परीक्षा 4 से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट चयन प्रक्रिया का पहला चरण है। अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी तालिका देख सकते हैं।
संगठन का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) |
परीक्षा का नाम | केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कांस्टेबल परीक्षा-2025 |
रिक्तियों की संख्या | 39481 |
एसएससी जीडी परीक्षा 2025 तिथि | 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
ईमेल आईडी | helpdesk-ssc@ssc.nic.in |
हेल्पलाइन नंबर | 1800 309 3063 |
How to download SSC GD Hall Ticket 2025? ऐसे डाउनलोड करें कांस्टेबल एडमिट कार्ड?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना SSC GD कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर "Login or Register" विकल्प चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद "Admission Certificate" पर क्लिक करें।
- अगले पेज में परीक्षा और परीक्षा वर्ष का चयन कर "Check Status" बटन दबाएं।
- "Download Admission Certificate" पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
SSC GD 2025 एडमिट कार्ड में मौजूद जानकारी
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी होती है:
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
ssc.gov.in GD Admit Card: महत्वपूर्ण निर्देश
- एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
- परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
SSC जीडी कांस्टेबल परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), NIA, SSF और असम राइफल्स में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में देशभर से लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।
यदि आपको SSC GD एडमिट कार्ड 2025 से संबंधित किसी भी सहायता की आवश्यकता है, तो आप निम्नलिखित माध्यमों से कर्मचारी चयन आयोग (SSC) से संपर्क कर सकते हैं:
- टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800-309-3063
- ईमेल: helpdesk-ssc@ssc.nic.in
Comments
All Comments (0)
Join the conversation