SSC GD Recruitment Notification 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने आज एक नोटिस जारी कर के जानकारी दी है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2024-25 की अधिसूचना 5 सितम्बर को जारी होगी . जारी नोटिस के अनुसार, वर्ष 2024-2025 के लिए परीक्षाओं के अनंतिम कैलेंडर के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा, 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने हेतु नोटिस 27.08.2024 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाना था। हालाँकि, प्रशासनिक कारणों से, उक्त परीक्षा का नोटिस अब 05.09.2024 को जारी किया जाएगा।
पिछले साल आयोग ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स (AR) के तहत करीब 46 हजार रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की थी।
SSC GD अधिसूचना 2024-25
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना आज 27 अगस्त को जारी होने वाली है। अधिसूचना में शैक्षणिक योग्यता, रिक्तियां, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, पंजीकरण से जुड़ी सभी डिटेल्स शामिल होगी, अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक से अपनी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.
SSC GD Notification 2024-25
एसएससी जीडी सिलेबस 2024-25 हाइलाइट्स
| एसएससी जीडी सिलेबस 2024-25 हाइलाइट्स | |
| परीक्षा निकाय | एसएससी |
| पोस्ट नाम | जनरल ड्यूटी कांस्टेबल ( SSC GD Constable) |
| रिक्तियों की संख्या | जल्द घोषित होगी |
| अधिसूचना जारी होने की तारीख | 5 सितम्बर 2024 |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 5 सितम्बर 2024 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 5 अक्टूबर 2024 (संभावित) |
| परीक्षा की अवधि | 60 मिनट (1 घंटा) |
| अधिकतम अंक | 160 अंक |
| चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) चिकित्सा परीक्षण (एमई) |
| अंकन योजना | 2 अंक |
| नकारात्मक अंकन | 0.50 अंक |
SSC GD Notification 2025: कौन सी फोर्सेज में होगी भर्ती
- सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ)
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)
- सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)
- सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ)
- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)
SSC GD Recruitment 2024: पात्रता
एसएससी जीडी 2024 - 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे दिए गए मानदंडों को पूरा करना होगा:
- आयु: 18 से 25 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं उत्तीर्ण या समकक्ष परीक्षा
- शारीरिक मानक: ऊंचाई, वजन, छाती का विस्तार और दौड़ने के लिए वांछित शारीरिक मानक होने चाहिए।
- राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक
SSC GD Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
एसएससी जीडी 2025 की पूरी भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और अंत में मेडिकल टेस्ट।
- चरण 1- लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित)
- चरण 2- शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)
- चरण 3- शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
- चरण 4- मेडिकल टेस्ट
SSC GD Recruitment 2024: एग्जाम पैटर्न
ऑनलाइन परीक्षा में एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर होगा जिसमें 80 प्रश्न होंगे जिनमें से प्रत्येक में 2 अंक होंगे, जिनकी संरचना नीचे सूचीबद्ध है:
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | परीक्षा अवधि |
| सामान्य बुद्धि एवं तर्क | 20 | 40 | 60 मिनट |
| सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता | 20 | 40 | |
| प्रारंभिक गणित | 20 | 40 | |
| अंग्रेजी/हिन्दी | 20 | 40 | |
| कुल | 80 | 160 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation