इन खास यू ट्यूब चैनल्स से करें पढ़ाई के साथ मनोरंजन
यू ट्यूब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जीवन और शिक्षा के प्रत्येक विषय से संबंधित बहुत सारे वीडियोज़ हैं जो पढ़ाई के साथ-साथ आपका मनोरंजन भी करते हैं. कैसे?........इस संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए पढ़ें यह आर्टिकल.
हम सभी आजकल यू ट्यूब से भली-भांति परिचित हैं. यह एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो अपने वीडियोज़ के कारण देश-दुनिया में काफी लोकप्रिय हो चुका है. अगर हम डाटा की बात करें तो एवरेज 30 मिलियन विजिटर्स रोज़ाना यू ट्यूब प्लेटफॉर्म पर विजिट करते हैं और हरेक माह करीबन 3.25 बिलियन घंटे तक लोग यू-ट्यूब पर वीडियो वॉच करते हैं. इसी तरह, यू ट्यूब पर 10 हजार से अधिक वीडियोज़ को 1 बिलियन से अधिक व्यूज़ मिले हैं. इसी तरह, रोज़ाना यूट्यूब के विभिन्न किस्म के वीडियोज़ देखने वाले मोबाइल यूजर्स 1 बिलियन से अधिक हैं. यूट्यूब पर दुनिया की 76 से अधिक विभिन्न भाषाओँ में लोग अपने मनचाहे वीडियोज़ देखते हैं और यह भाषा से संबंधित लेटेस्ट डाटा दुनिया की 95 फीसदी इंटरनेट यूस करने वाली पापुलेशन को कवर करता है. इस लेटेस्ट डाटा से आप देश-दुनिया के लोगों के जीवन में यू ट्यूब वीडियोज़ के महत्व को बड़ी आसानी से समझ सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आज यू ट्यूब पर कुछ महत्वपूर्ण एजुकेशनल चैनल्स के बारे में बता रहे हैं जो स्टूडेंट्स को उनकी स्टडीज़ को आसान और मज़ेदार बनाने के साथ-साथ स्टूडेंट्स का अच्छा-खासा मनोरंजन भी करते हैं. यू ट्यूब पर कुछ खास एजुकेशनल चैनल्स हैं:
- एजूटोपिया
यू ट्यूब का यह एजुकेशनल वीडियो चैनल टीचर्स के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें आजकल के टीचर्स के लिए अपने स्टूडेंट्स को इफेक्टिव तरीके से पढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण टीचिंग मेथड्स और इनफॉर्मेशन दी जाती है. इस चैनल में 6 महवपूर्ण लर्निंग स्ट्रेटेजीज़ को विभिन्न वीडियोज़ के माध्यम से बड़े ही कारगर तरीके से समझाया जाता है. इसलिए भावी टीचर्स बनने वाले स्टूडेंट्स इस चैनल से बहुत फायदा उठा सकते हैं.
- बिग थिंक
जैसेकि इस चैनल के नाम से ही पता चल रहा है, यू ट्यूब के इस वीडियो चैनल में सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स जीवन और एजुकेशन के विभिन्न टॉपिक्स पर अपने विचार हमारे सामने रखते हैं. इस चैनल को देखने के बाद हम विभिन्न आइडियाज़ और स्किल्स के बारे में नए तरीके से विचार करने लगते हैं.
- नंबर फिले
यू ट्यूब का यह एजुकेशनल वीडियो चैनल मैथ्स में इंटरेस्ट लेने वाले या मैथ्स से दूर भागने वाले, इन दोनों ही तरह के स्टूडेंट्स के लिए काफी उपयोगी एजुकेशनल चैनल है जैसेकि इसके नाम से ही पता चल रहा है, इस चैनल में विभिन्न दिलचस्प तरीकों से नंबर्स से जुड़ी मैथ्स की विभिन्न प्रॉब्लम्स को सॉल्व किया जाता है. अगर आप इस चैनल को देखने की आदत बना लें तो आपको मैथ्स में इंटरेस्ट आने लगेगा और मैथ्स में आप एक टैलेंटेड स्टूडेंट्स भी बन सकते हैं. इस वीडियो चैनल के सब्सक्राइबर्स 30 लाख से अधिक हैं.
कॉलेज स्टूडेंट्स यू ट्यूब से कमा सकते हैं एक्स्ट्रा मनी
- टीचिंग चैनल
अगर आप टीचर बनने के लिए अपनी स्टडीज़ कर रहे हैं और भविष्य में एक अच्छा टीचर बनने के लिए जरुरी स्किल सेट और क्वालिटीज़ के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो यह चैनल आपके काफी काम आएगा. इस चैनल के 900 से अधिक वीडियोज़ अपलोडेड हैं जो एजूकेटर्स और टीचर्स को ऐसी लर्निंग और टीचिंग टेक्नीक्स की जानकारी देते हैं जिनकी मदद से टीचर्स अपने हरेक स्टूडेंट की ग्रोथ में अपना महत्वपूर्ण सकारात्मक योगदान दे सकते हैं.
- नेशनल जियोग्राफिक
अगर आपको नेचर से प्यार है और आप अपनी पृथ्वी के प्राकृतिक परिवेश के बारे में सटीक जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो यह चैनल आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगा. इस चैनल में विभिन्न किस्म के प्लांट्स के साथ-साथ सभी पशु-पक्षियों को उनके प्राकृतिक परिवेश में दिखाया जाता है.
- क्रेश कोर्स
इस वीडियो चैनल में जॉन ग्रीन हिस्ट्री, बायोलॉजी, साइकोलॉजी जैसे विभिन्न एजुकेशनल विषयों में बड़े ही रोचक तरीके से स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी ऑनलाइन एजुकेशन देते हैं. इस चैनल के एवरेज सब्सक्राइबर्स 5.6 मिलियन से अधिक हैं.
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं उपयोगी ऑनलाइन स्टडी टूल्स
- ASAP साइंस
ASAP साइंस वीडियो चैनल में साइंस के विभिन्न चैप्टर्स को बड़े ही रोचक और मज़ेदार तरीके से सिखाया जाता है और इस चैनल के एवरेज सब्सक्राइबर्स 8 मिलियन से अधिक हैं. इस चैनल में साइंस के विभिन्न टॉपिक्स को हमारे रोज़ाना के जीवन में होने वाले इस्तेमाल के उदाहरण देकर समझाया गया है. इन वीडियोज़ के जरिये लर्नर्स अच्छी तरह समझ जाते हैं कि किस तरह साइंस हमारे रोज़ाना के जीवन पर अपना गहरा असर डालती है. कुल मिलाकर, इस यू ट्यूब वीडियो चैनल को देखने के बाद आप साइंस विषय को अच्छी तरह समझने के साथ-साथ डेली लाइफ में इसकी उपयोगिता और असर को आसानी से समझने लगते हैं.
- टेड एड
इस वीडियो चैनल के 6 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और जिनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है. इस वीडियो चैनल पर एनीमेशन स्टाइल में विभिन्न किस्म के मुश्किल एजुकेशनल टॉपिक्स को समझाया जाता है. यह चैनल यू ट्यूब के बेहतरीन एजुकेशनल चैनल्स में से एक है.
- साइशो
इस चैनल के लगभग 5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. हैंक ग्रीन इस वीडियो चैनल में साइंस की विभिन्न फ़ील्ड्स से संबंधित रिसर्च वर्क, इनफॉर्मेशन और डिस्कवरीज़ को बड़े ही रोचक और जोशीले अंदाज़ में समझाते हैं.
- टेक्नो बफैलो
यह वीडियो चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स के विभिन्न आस्पेक्ट्स को एजुकेशनल वीडियोज़ के माध्यम से समझाता है और इसके साथ ही विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के रिव्यूज़ और फंक्शन्स के बाजरे में जानकारी देता है. अगर आप लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और गैजेट्स के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं तो यह चैनल आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगा.
- गेम थ्योरीस्ट्स
इस वीडियो चैनल में वीडियो गेम्स के माध्यम से फैक्ट्स को फिक्शन से अलग करके समझाया जाता है और यह चैनल गेम वीडियोज़ के जरिये साइंस के पेचीदा टॉपिक्स को आसान बना कर समझाता है और स्टूडेंट्स खेल-खेल में साइंस को समझ सकते हैं.
ये हैं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर रिज्यूम अपलोड करने के अनेक लाभ
जॉब, इंटरव्यू, करियर, कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, एकेडेमिक और पेशेवर कोर्सेज के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और लेटेस्ट आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagranjosh.com पर विजिट कर सकते हैं.