UKPSC Forest Guard Answer Key 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वन रक्षक परीक्षा 2022 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार जो फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 2023 में शामिल हुए थे,वे अपनी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
UKPSC अधिसूचना के मुताबिक, आवेदक 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक जारी अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां, यदि कोई हो, तो उठा सकते हैं। प्रति आपत्ति के लिए उम्मदीवारों को 50 रुपये का शुल्क देना होगा। उत्तर कुंजी श्रृंखला ए, बी, सी और डी के लिए जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से वन रक्षक प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
UKPSC Forest Guard Answer Key पर आपत्ति दर्ज के लिए लिंक पर क्लिक करें
UKPSC Forest Guard Answer Key 2023: कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “आंसर की” ओप्शन पर क्लिक करें।
- Forest Guard Exam-2022 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- यूकेपीएससी फ़ॉरेस्ट गार्ड उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- डाउनलोड करें और सभी प्रश्नों के उत्तरों का मिलान करें।
एक बार डाउनलोड हो जाने के बाद, उम्मीदवारों को प्रश्नों के अपने उत्तरों का मिलान करना चाहिए। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि आप कितने अंक प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए सभी उम्मीदवारों को आंसर-की डाउनलोड करके अपने प्रश्नों को क्रॉस चेक करना चाहिए। यूकेपीएससी आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
UKPSC Forest Guard answer key डाउनलोड लिंक
UKPSC Forest Guard Answer Key 2023 PDF |
यूकेपीएससी फ़ॉरेस्ट गार्ड उत्तर कुंजी 2023 नोटिस लिंक
UKPSC Forest Guard Answer Key 2023 Notice pdf डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें |
यूकेपीएससी वन रक्षक परीक्षा 9 अप्रैल को 13 जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। UKPSC भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के लिए कुल 894 रिक्तियों को भरना है। बता दें वनरक्षक पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation