यहाँ हम आपको UP Board कक्षा 12वी भौतिक विज्ञान का साल्व्ड प्रैक्टिस प्रश्न पत्र उपलब्ध करा रहें हैं| यह प्रैक्टिस पेपर पिछले वर्ष प्रश्न पत्रों का संक्षिप्त विश्लेषण करने के बाद jagranjosh के भौतिक विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है |
UP Board कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान प्रैक्टिस प्रश्न पत्र की विशेष जानकारी :
संक्षिप्त विश्लेषण के बाद यह पूर्ण रूप से प्रतीत होता है की परीक्षा प्रश्न पत्र में ऐसे काफी प्रश्न होते है जो परीक्षा में बार- बार दोहराए जाते हैं | इसलिए पुरे संशोधन के बाद jagranjosh ने सभी कांसेप्ट बेस्ड प्रश्नों के आधार पर इस प्रैक्टिस प्रश्न पत्र को तैयार किया हैं जो आपके प्रैक्टिस के लिए काफी सहायक होंगे | इस प्रश्न पत्र में सभी उत्तर विस्तारित रूप से हिंदी में हल किये गए हैं| ताकि आप आसानी से प्रश्नों के उत्तर को समझ सकें| प्रैक्टिस प्रश्न पत्र उपलब्ध करने का एक मात्र उद्देश्य आपकी इस विषय पर अच्छीपकड़ हो, क्यूंकि जितना आप प्रैक्टिस करते हैं उतने ही अच्छे तरीके से आप विषय को समझ पाते हैं|
कुछ साल्व्ड प्रश्न और उनकें उत्तर यह हम आपको सैंपल के तौर पर उपलब्ध कर रहे हैं :
प्रश्न : परम शून्य ताप पर शुद्ध जर्मेनियम का क्रिस्टल व्यवहार करता है-
(i) पूर्ण चालक की भांति
(ii) पूर्ण अचालक की भांति
(iii) अर्धचालक की तरह
(iv) इनमें से किसी भी तरह का नहीं
उत्तर : (ii) पूर्ण अचालक की भांति
प्रश्न : एक तत्व के परमाणु जोकि द्रव्यमान में भिन्न है, परन्तु समान प्रकार के रासायनिक गुण रखते हैं, वे कहलाते हैं-
(i) समन्युट्रानिक
(ii) समस्थानिक
(iii) सम्भारिक
(iv) समावयवी
उत्तर : (ii) समस्थानिक
प्रश्न : अनुचुम्बकीय तथा प्रतिचुम्बकीय पदार्थों के बिच दो अंतर बताएं-
उत्तर : (i) अनुचुम्बकीय पदार्थ के परमाणु एक स्थायी चुम्बकीय आघूर्ण रखते हैं, जबकि प्रति चुम्बकीय पदार्थों परमाणुओं में स्थायी चुम्बकीय आघूर्ण शून्य होता है|
(ii) अनुचुम्बकीय पदार्थ के परमाणुओं में एक या अधिक इलेक्ट्रान युग्मित होते हैं तथा उनका चक्रण एक ही दिशा में होता है| प्र्तिचुम्बकीय पदार्थ परमाणुओं में सभी इलेक्ट्रान युग्मित होते हैं|
प्रश्न : मेसर से आप क्या समझते हैं?
उत्तर : मेसर शब्द अंग्रेजी शब्द Microwave Amplification by stimulated emission radiation का संक्षिप्त रूप है| इसका अर्थ होता है विकिरण के उद्दीपन उत्सर्जन द्वारा माइक्रो तरंगों का प्रवर्धन|
प्रश्न : n टाइप अर्धचालक के बहुसंख्यक आवेश वाहक तथा अल्पसंख्यक आवेश वाहकों के नाम लिखिए|
p-n जंक्शन डायोड प्रयोग करके, अर्ध तरंग दृष्ट्कारीका वर्णन परिपथ आरेख के साथ कीजिए|
उत्तर : n-टाइप अर्ध चालक के बहुसंख्यक आवेश वाहक कण इलेक्ट्रानतथा अल्पसंख्यक आवेश वाहक कण कोठर है|
चित्र में p-n संधि डायोड का अर्धतरंग दृष्ट्कारी प्रदर्शित है| संधि डायोड D के क्रिस्टल P को ट्रांसफार्मर T की द्वितीय कुंडली AB के सिरे A से जोड़ा| क्रिस्टल n को लोड प्रतिरोध R को श्रेणी में जोड़ते हुये, द्वतीय कुंडली के सिरे B से जोड़ा|
जिस प्रत्यावर्ती विभवान्तर का दृष्टिकरण करना है उसे ट्रांसफार्मर की प्राथमिक कुंडली पर लगते हैं| प्रेरण से द्वितीयक कुंडली पर प्रत्यावर्ती विभवान्तर प्राप्त होता है| इसके एक चक्र के आधे भाग में माना द्वित्यक कुंडली का सिरा A+ve है| संधि डायोड D अग्र अभिनत होगा| शेष आधे भाग में संधि डायोड D उत्क्रमण अभिनत होगा, इससे धारा नहीं बहेगी तथा लोड प्रतिरोध R पर आधी तरंग का दृष्ट विभवान्तर प्राप्त होगा|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation