UP Lekhpal Bharti: अब राजस्व लेखपाल के पदों पर सीधी भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से की जाएगी, इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन ने मंजूरी दे दी हैI अभी तक ये भर्तियाँ राजस्व परिषद स्तर पर गठित चयन समिति के माध्यम से होती थींI इस संदर्भ में यूपी कैबिनेट ने हाल ही में लेखपाल नियमावली 2022 को मंजूरी दी है इस नई नियमावली में शासनादेश के 3600 लेखपाल पदों को भी सम्मिलित किया गया है I
उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 से लेखपाल पदों की भर्ती परीक्षा कराने का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UPSSSC) को दिया था परन्तु इसकी व्यवस्था शासन नियमावली में नहीं की गई थी, अब शासन द्वारा जारी नियमावली में इसका प्रावधान किया गया है। UPSSSC ने लेखपाल के खाली पड़े 8085 पदों पर परीक्षा का आयोजित की थी। इसलिए इस संशोधित नियमावली में उल्लेख किया गया है कि, लेखपाल पदों के लिए सीधी भर्ती आयोग के माध्यम से की जाएगी।
वर्ष 2015 को जारी किये गए शासनादेश में लेखपाल के 900 व संग्रह अमीन के 408 पद समाप्त किये गए और उसके स्थान पर राजस्व निरीक्षक के 1308 पद सृजित किये गए थे। इसके कारण लेखपालों के 27237 पदों के स्थान पर 26337 पद ही रह गए। 21 मई 2015 को पुन: जारी किये गए शासनादेश से राजस्व विभाग में लेखपाल के 5000 पदों का सृजन किया गया।
नवंबर 2016 में जारी शासनादेश के आधार पर, लेखपालों के 500 पदों को समाप्त और राजस्व निरीक्षकों के 500 अस्थायी पदों को सृजित किया गया। जिसके परिणामस्वरूप लेखपाल के 5000 पदों के स्थान पर 4500 पदों को पहले के 26337 पदों में शामिल किया गया जिससे अब कुल 30837 पद हो गए।
इस संशोधित नियमावली में शासनादेश के माध्यम से सृजित लेखपाल के 3600 अतिरिक्त पदों को भी सम्मिलित किया गया है, साथ ही संशोधित नियमावली में लेखपाल पद के वेतनमान को सातवें वेतन आयोग की पे-मैट्रिक्स की सिफारिश के आधार पर अपडेट किया गया है। अब सातवें वेतनमान के अनुसार लेखपाल पद का वेतन 21700-69100 लेवल 03 कर दिया गया है। इस नियमावली में लेखपाल परीक्षा का पाठ्यक्रम भी निर्धारित किया गया है। पाठ्यक्रम के अनुसार अब परीक्षा में सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान व ग्राम्य समाज एवं विकास से जुड़े हर विषय से 25-25 सवाल पूँछे जायेंगे जिसके लिए 25-25 अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation