UP Madarsa Board Result 2025: यूपी मदरसा बोर्ड से कक्षा सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं 2025 में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रिजल्ट की घोषणा की है। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। मदरसा शिक्षा बोर्ड परीक्षा में इस साल 68423 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस साल 87.66% छात्र परीक्षा में सफल रहे हैं।
UP Madarsa Board Result 2025: यूपी मदरसा बोर्ड से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे तालिका में देखें-
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड(Uttar Pradesh Board of Madarsa Education) |
एग्जाम | यूपी मदरसा बोर्ड एग्जाम |
कोर्स | मोलवी, मुंशी, आलिम, कामिल और फ़ाज़िल |
परीक्षा की तारीख | 17 फरवरी से 22 फरवरी 2025 |
रिजल्ट की तारीख | 23 मई 2025 |
परिणाम मोड | ऑनलाइन |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
पोस्ट कैटेगरी | रिजल्ट |
आधिकारिव बेवसाइट | www.madarsaboard.upsdc.gov.in |
UP Madarsa Board Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यहां बताए गए चरणों का पालन कर के यूपी मदरसा बोर्ड का परिणाम देख सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले यूपी मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर, “Madarsa Board Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: उसके बाद, लॉगिन विवरण जैसे कक्षा और रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट बटन पर टैप करें। यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ में एक कॉपी अपने पास रख लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation