UPTET Application Form 2023: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) जल्द ही UPTET परीक्षा 2023 अधिसूचना जारी करेगा। इच्छुक उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें यूपीबीईबी की वेबसाइट https://updeled.gov.in के माध्यम से यूपी टेट आवेदन फॉर्म 2023 भरना होगा। यूपी टेट ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी।
आपको बता दें कि बोर्ड यूपीटेट आवेदन फॉर्म के साथ-साथ आवेदन तिथियां भी जारी करेगा। यूपीटीईटी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र हो जाते हैं। UPTET 2023 परीक्षा में 2 पेपर आयोजित किये जाते हैं। जो उम्मीदवार पेपर 1 में पास होते हैं वे कक्षा 1 से 5 तक के लिए पात्र होते हैं और जो उम्मीदवार पेपर 2 में सफल होते हैं वे कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए पात्र होते हैं।
यूपी टेट नोटिफिकेशन 2023 PDF हाइलाइट
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी टेट नोटिफिकेशन 2023 PDF अपलोड करेगा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 में रुचि रखने वाले सभी उम्मीदवा नीचे दी गई टेबल में यूपी टेट आवेदन फॉर्म 2023 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) |
परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) |
यूपीटीईटी 2023 अधिसूचना जारी होने की तारीख | घोषित किए जाने हेतु |
वर्ग | आवेदन फार्म |
आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि | घोषित किए जाने हेतु |
आवेदन समाप्ति तिथि | घोषित किए जाने हेतु |
आधिकारिक वेबसाइट | updeled.gov.in |
यूपी टेट 2023 परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता:
- प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5वीं के लिए): ग्रेजुएशन के साथ दो वर्षीय D.El.D या 12वीं कक्षा पास करने के बाद चार वर्षीय B.El.D होना चाहिए।
- उच्च प्राथमिक स्तर के लिए: ग्रेजुएशन के साथ दो वर्षीय B.Ed. या 12वीं कक्षा पास करने के बाद B.Sc.Ed या B.Sc.B.Ed होना चाहिए।
आयु: 18 से 35 वर्ष की आयु के उम्मीदवार ही यूपी टेट आवेदन फॉर्म 2023 भरने के पात्र है।
यूपीटीईटी परीक्षा 2023 आवेदन शुल्क
वर्ग | पेपर 1 (या) पेपर 2 के लिए | दोनों पेपर (1 और 2) |
सामान्य, ओबीसी | 600 रुपये | 1200 रुपये |
एससी, एसटी | 400 रुपये | 800 रुपये |
डिफरेंटली एबल्ड | 100 रुपये | 200 रुपये |
यूपी टेट ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं,12वीं परीक्षा की मार्कशीट
- ग्रेजुएट परीक्षा की मार्कशीट
- B.Ed, BTC, D.ElEd, D.Ed, B.ElEd परीक्षा मार्कशीट
- मूल निवास पत्र
- कैटेगरी सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- मतदाता पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
UPTET Application Form 2023 के आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर UPTET ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2023 लिंक पर जाएं।
- मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- यूपी टेट आवेदन फॉर्म 2023 में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- स्केन की हुए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- यूपी टेट आवेदन फॉर्म 2023 सबमिट करें।
- अंत में, आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation