सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन में एक दिन बाकी, जानें आवेदन प्रक्रिया
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज (आईएएस) 2018 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित होना उम्मीदवार चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज (आईएएस) 2018 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित होना उम्मीदवार चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
UPSC सिविल सर्विसेज (आईएएस) की प्रारम्भिक परीक्षा 03 जून 2018 को आयोजित की जाएगी. प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, मुख्य परीक्षा इस साल के अंत में आयोजित की जाएगी. मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा. जहां उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, मुख्य परीक्षा 28 सितंबर 2018 को आयोजित की जा सकती है. हालांकि, यह घोषित तिथियां अस्थायी हैं और आवश्यकतानुसार बदली भी जा सकती हैं.
UPSC सिविल सर्विसेज (IAS) 2018 परीक्षा आयोग द्वारा आयिजित की जाती है. जिसमे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए ग्रेड ए अफसरों का चयन किया जाएगा.
IAS परीक्षा 2018 | एग्जाम पैटर्न| तैयारी टिप्स| सिलेबस | स्टडी मैटेरियल
महत्वपूर्ण तिथि:
• आवेदन करना आरम्भ होने की तिथि: 07 फरवरी 2018
• आवेदन की अंतिम तिथि: 06 मार्च 2018
• परीक्षा की तिथि: 03 जून 2018
इस सरकारी नौकरी को पाने के लिए पढ़े जनरल नॉलेज
पद रिक्ति विवरण:
सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा UPSC द्वारा आयोजित की जाएगी. भर्ती के लिए सेवा और पद निम्न प्रकार हैं.
• इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस
• इंडियन फॉरेन सर्विस
• इंडियन पुलिस सर्विस
• इंडियन पी एंड टी अकाउंट एंड फाइनेंस सर्विस, ग्रुप 'ए'
• इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस, ग्रुप 'ए'
• इंडियन रेवेन्यू सर्विस (कस्टम्स एंड सेन्ट्रल एक्साइज), ग्रुप 'ए'
• इंडियन डिफेन्स अकाउंट सर्विस, ग्रुप 'ए'
• इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईटी), ग्रुप 'ए'
• इंडियन आर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस, ग्रुप 'ए' (असिस्टेंट वर्क्स मैनेजर, प्रशासन).
• इंडियन पोस्टल सर्विस, ग्रुप 'ए'
• इंडियन सिविल अकाउंट सर्विस, ग्रुप 'ए'
• इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस, ग्रुप 'ए'
• इंडियन रेलवे अकाउंट सर्विस, ग्रुप 'ए'
• इंडियन रेलवे पर्सनल अकाउंट सर्विस, ग्रुप 'ए'
• रेलवे सुरक्षा बल में असिस्टेंट सिक्यूरिटी ऑफिसर पद, ग्रुप 'ए'
• इंडियन डिफेन्स एस्टेट्स सर्विस, ग्रुप 'ए'
• इंडियन इनफार्मेशन सर्विस (जूनियर ग्रेड), ग्रुप 'ए'
• इंडियन ट्रेड सर्विस, ग्रुप 'ए' (ग्रेड III)
• इंडियन कॉरपोरेट लॉ सर्विस, ग्रुप 'ए'
• आर्म्ड फोर्सेज हेडक्वार्टर सिविल सर्विस, ग्रुप 'बी' (सेक्शन ऑफिसर ग्रेड)
• दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा एवं नगर हवेली सिविल सर्विस, ग्रुप 'बी'
• दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा एवं नगर हवेली पुलिस सर्विस, ग्रुप 'बी''
• पांडिचेरी सिविल सर्विस, ग्रुप 'बी'
• पांडिचेरी पुलिस सर्विस, ग्रुप 'बी'
पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार ने भारत में केन्द्रीय या राज्य विधान मंडल के अधिनियम या संसद के अधिनियम या विधि द्वारा स्थापित किसी भी शैक्षिक संस्थान/ विश्वविद्यालय से डिग्री की हो.
या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 की धारा -3 के तहत डीम्ड विश्वविद्यालय से समान योग्यता पास की हो.
इस सरकारी नौकरी को पाने के लिए पढ़े करेंट अफेयर्स
आयु सीमा:
21- 32 वर्ष
परीक्षा पैटर्न:
सिविल सेवा परीक्षा दो स्टेज में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों के मुख्य परीक्षा के चयन के लिए (i) सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप)
और (ii) विभिन्न भारतीय सिविल सेवाओं और उपर्युक्त पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा (लिखित और इंटरव्यू).
अभी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आयोग द्वारा घोषित पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उन्हें योग द्वारा विस्तृत आवेदन पत्र उपलब्ध कराया जाएगा.
आवेदन कैसे करें:
उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट http://www.upsconline.nic.in के माध्यम से 06 मार्च 2018 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन करना चाहिए. हालांकि, अगर किसी भी अपरिहार्य स्थिति के कारण, उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आवेदन उच्चतर RID जैसे आवेदक के विवरण, परीक्षा केन्द्र, फोटो, हस्ताक्षर, शुल्क इत्यादि सभी मामलों में आवेदन पूरा हो गया है.
---
वर्तमान में चल रही अन्य महत्वपूर्ण भर्तियां
- ऑफिशियल जॉब्स -
- एयर फोर्स जॉब्स -
- रेलवे ग्रुप-डी जॉब्स: 62907 पद
- असिस्टेंट लोको पायलट की नौकरी
- दिव्यांग कोटे में सरकारी सरकारी
- मैनेजर जॉब्स
- ग्रुप डी जॉब्स; बंपर 65000+वेकेंसी
- उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी -
- दिल्ली में सरकारी नौकरी -
- बिहार में सरकारी नौकरी -
- स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी -
- 30000+ रेलवे जॉब्स फरवरी में -
- 10000+ जॉब्स 10वीं पास के लिए
- 45000+ पुलिस जॉब्स
- देश के 8 आर्मी पब्लिक स्कूलों में निकली टीचर की वेकेंसियां
- 2500+ अपरेंटिस जॉब्स
- 40000+ गवर्नमेंट जॉब्स की अंतिम तिथि फ़रवरी में
- 1.5 लाख जॉब्स: साप्ताहिक विशेष
- 9000 बैंकिंग जॉब्स
- सिर्फ इंटरव्यू से सरकारी नौकरी
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.
