रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के लिए आवेदन से पहले जानें क्या है वर्क प्रोफाइल
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट (Assistant Loco Pilot-ALP) का रोल काफी अहम होता है. असिस्टेंट लोको पायलट ट्रेन ड्राइवर करने में लोको पायलट की मदद करता है.
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट (Assistant Loco Pilot-ALP) का रोल काफी अहम होता है. असिस्टेंट लोको पायलट ट्रेन ड्राइवर करने में लोको पायलट की मदद करता है. असिस्टेंट लोको पायलट की नौकरी के लिए लगातार ध्यान बनाये रखने और तुरंत कार्य करने की क्षमता होना बहुत जरूरी है. असिस्टेंट लोको पायलट ट्रेन को ड्राइव करते समय लोको पायलट के कार्यों जैसे सिग्नल भेजना, लोको के सही तरीके से चलते रहने और छोटी-मोटी रिपेयरिंग को ठीक करने में मदद करता है.
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट को प्रमोशन देकर सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट और उसके बाद लोको पायलट बनाया जाता है. लोको पायलट के बाद उम्मीदवार पॉवर कंट्रोलर, क्रू कंट्रोलर, लोको फोरमैन (लोको सुपरवाइजर) बन सकते हैं. इन पदों पर बिना लोको में ट्रवेल किये रनिंग अलाउंस मिलता है.
असिस्टेंट लोको पायलट के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों के पास मैट्रिकुलेशन या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए और एक्ट अप्रेंटिस कंपलीट या आइटीआइ पास या एआइसीटीआइ से मान्यता प्राप्त मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या कोई उच्च शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता होनी चाहिए.
- लास्ट डेट बढ़ी: रेलवे 27019 लोको पायलट एवं टेक्निशियन भर्ती के लिए आवेदन अब 31 मार्च तक
- रेलवे 62907 ग्रुप डी भर्ती: नोटिफिकेशन, अप्लीकेशन लिंक, सिलेबस व फ्री मॉडल क्वेश्चंस, स्टडी मैटेरियल
- रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा 2018 का सिलेबस व एग्जाम स्कीम यहाँ से डाउनलोड करें
असिस्टेंट लोको पायलट के लिए आवश्यक आयु सीमा
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित श्रेणियों, जैसे – एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन, पीडब्ल्यूडी, आदि, को क्रेंद्रीय कर्मचारियों से संबंधित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है.
असिस्टेंट लोको पायलट की चयन प्रक्रिया
असिस्टेंट लोको पायलट की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, अभिरूचि परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होता है. विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों में आवेदन के पश्चात शैक्षणिक योग्यता के अनुसार प्राप्त आवेदनों में से सही उम्मीदवारों की शार्टलिस्टिंग की जाती है. जिसके बाद चयन प्रक्रिया आरंभ होती है जिसमे दो चरण होते हैं – फर्स्ट स्टेज सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट - CBT) और सेकेंड स्टेज सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट - CBT). फर्स्ट स्टेज सीबीटी कुल 60 मिनट की होती है जिसमें कुल 75 प्रश्न पूछे जाते हैं. इसी प्रकार सेकेंड स्टेज सीबीटी कुल 150 मिनट की होती है जिसमें दो हिस्से –पार्ट A एवं पार्ट B, होते हैं. पार्ट A 90 मिनट का होता है जिसमें कुल 100 प्रश्न होते हैं जबकि पार्ट B 60 मिनट का होता है जिसमे 75 प्रश्न होते हैं.
इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए पढ़ें करेंट अफेयर्स
दोनों ही चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को एक और कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) से गुजरना होता है. सीबीएटी परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाता है. असिस्टेंट लोको पायलट के लिए आयोजित होने वाली फर्स्ट स्टेज सीबीटी और सेकेंड स्टेज सीबीटी में 1/3 निगेटिव मार्किंग भी होती है. जिसके अनुसार प्रति तीन गलत उत्तरों के लिए एक अंक काट लिये जाते हैं.
असिस्टेंट लोको पायलट को मिलने वाला वेतन एवं भत्ते
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट को 7वें वेतन आयोग पे-मैट्रक्स के लेवल-2 के साथ रु.1900/ का इनिशियल पे और अन्य लागू भत्ते दिये जाते हैं. भत्तों में डियरनेस अलाउंस, रनिंग अलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस, नाइट ड्यूटी अलाउंस और ट्रांसपोर्ट अलाउंस दिया जाता है.
इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए पढ़ें जनरल नॉलेज
इस प्रकार रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की भूमिका जहां काफी अहम होती है और पद पर नियुक्त होने के बाद कैरियर में आगे बढ़ने के बहुत से ऑप्शंन होते हैं. असिस्टेंट लोको पायलट की चयन प्रक्रिया में सफल होने के बाद ही ट्रेनिंग और नियुक्ति दी जाती है. अन्य पदों की तरह ही असिस्टेंट लोको पायलट की सैलरी सातवें वेतन आयोग में बढ़ोत्तरी हुई.
---
मार्च में निकली इन सरकारी नौकरियों को न करें नजरअंदाज
- 12 मार्च 2018 की टॉप 5 जॉब्स: 4000+पदों पर इंडिया पोस्ट, यूपीएससी, एनएचएम एवं अन्य संगठनों में भर्ती
- 2000+ पदों पर कोलकाता पुलिस, एसएससी जेएचडीसी एवं अन्य संगठनों में भर्ती
- RUHS भर्ती 2018; मेडिकल ऑफिसर, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर और अन्य 1068 पदों की भर्ती
- NHM जयपुर नौकरियां 2018: लैब तकनीशियन, डीईओ और अन्य 1033 पदों की भर्ती
- बिहार पुलिस में 1669 ड्राईवर भर्ती: जानें योग्यता एवं फिजिकल स्टैंडर्ड
- रोजगार समाचार 10-16 मार्च 2018
- रेलवे का सबसे बड़ा रिक्रूटमेंट ड्राइव, 100000+ पदों पर भर्ती मार्च-अप्रैल महीने में
- ISRO ने टेक्नीशियन और अन्य 82 पदों की भर्ती निकाली
- हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रोफेसर सहित अन्य 50 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
- देखें कहां-कहां हो रही है भर्ती जो हैं महिला उम्मीदवारों के लिए है बेस्ट
- SSC दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर, CAPF & CISF असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2018 का अधिसूचना जारी
- UPPSC टीचर रिक्रूटमेंट 2018: 10768 एलटी ग्रेड टीचर की भर्ती अधिसूचना
- अलर्ट: रेलवे 62907 ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नई डेट्स
- रेलवे ग्रुप-डी भर्ती: तीन चरणों में होगी परीक्षा, यहां करें सिलेबस व एग्जाम स्कीम डाउनलोड
- बड़ा मौका: रेलवे में 17849 असिस्टेंट लोको पायलट और 9170 टेक्नीशियन भर्ती
- सेंट्रल रेलवे में 500 वेकेंसी: जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक पद
- कंप्यूटर की 400 रिक्तियां: अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड कर रहा है भर्ती
- झारखण्ड में 955 होम गार्ड पदों पर हो रही है बम्पर बहाली, शीघ्र करें आवेदन
- 447 कांस्टेबल की वेकेंसी के लिए 10वीं पास के लिए मौका
- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 150 ट्रेड अपरेंटिस पदों पर हो रही है बम्पर बहाली
- राजस्व विभाग में क्लास IV (प्रोसेस सर्वर और चौकीदार) 64 पदों के लिए जल्द करें आवेदन
- एयर इंडिया में 500 केबिन-क्रू पदों के लिए 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, आयु सीमा 35 वर्ष
- इंडिया पोस्ट में 245 पोस्टमैन और मेल गार्ड की नौकरी, 10वीं पास करें आवेदन
- 1302 सूचना सहायक की सरकारी नौकरी, करें ऑनलाइन आवेदन
- उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरशन में 2779 वेकेंसी, 3 घन्टे की लिखित परीक्षा से होगी भर्ती
- जूनियर लाइनमैन की 2553 सरकारी नौकरियां, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका
- सब इंस्पेक्टर के 164 पदों के लिए यहाँ निकली है वेकेंसी, करें अप्लाई
Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.