This is an archived article last updated on Aug 18, 2025. The information may be outdated.

UPSC NDA Previous Year Cut Off: पिछले वर्षों में NDA परीक्षा में कट ऑफ कितनी थी? जानें

Last Updated: Aug 18, 2025, 17:02 IST

UPSC NDA Previous Year Cut Off: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एनडीए के लिए लिखित चरण और अंतिम चरण के कट-ऑफ जारी करता है। हर विषय के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स आम तौर पर 25% होते हैं। हालांकि, UPSC ने कुछ सत्रों में इसे 20% निर्धारित किया था (जैसे, NDA 1 2024, NDA 2 2023)। यहां NDA के पिछले वर्षों के कट-ऑफ देखें। साथ ही, यह भी जानें कि कट-ऑफ की गणना कैसे की जाती है और आधिकारिक PDF कहां से डाउनलोड करें।

UPSC NDA Previous Year Cut Off
UPSC NDA Previous Year Cut Off

UPSC NDA Previous Year Cut Off: NDA कट-ऑफ वह न्यूनतम स्कोर है, जो (i) लिखित परीक्षा पास करने और (ii) SSB के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह बनाने के लिए जरूरी है। UPSC हर परीक्षा के बाद यह कट-ऑफ जारी करता है। कट-ऑफ मार्क्स की गणना लिखित चरण (900 में से) और अंतिम चरण (लिखित+SSB, 1800 में से) के लिए की जाती है। उम्मीदवारों को हर विषय में सेक्शनल क्वालिफाइंग मार्क्स भी लाने होते हैं। UPSC ने इसे आमतौर पर 25% रखा है, लेकिन कुछ सत्रों के लिए इसे 20% निर्धारित किया गया था। जो उम्मीदवार तैयारी कर रहे हैं, वे इस लेख में पिछले वर्षों के कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ अंक देख सकते हैं।

NDA पिछले वर्ष का कट-ऑफ (Year-wise)

जो उम्मीदवारों एनडीए/एनए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पिछले साल के कट-ऑफ मार्क्स जरूर देखने चाहिए। इससे उन्हें अपनी तैयारी के स्तर का अंदाजा हो जाता है और यह भी पता चलता है कि परीक्षा पास करने के लिए उन्हें कम से कम कितने मार्क्स की जरूरत होगी।

NDA पिछले वर्ष का कट-ऑफ 2024

उम्मीदवारों साल 2024 के लिए पिछले साल का कट-ऑफ नीचे देख सकते हैं:

कट-ऑफ

लिखित परीक्षा

अंतिम कट-ऑफ

NDA I

291

654/1800

NDA II

305

673/1800

NDA पिछले वर्ष का कट-ऑफ 2023

यहां NDA 2023 के लिए पिछले साल के कट-ऑफ मार्क्स दिए गए हैं:

कट-ऑफ

लिखित परीक्षा

अंतिम कट-ऑफ

NDA I

301

664/1800

NDA II

292

656/1800

NDA पिछले वर्ष का कट-ऑफ 2022

2022 के लिए NDA का पिछले वर्ष का कट-ऑफ देखें:

कट-ऑफ

लिखित परीक्षा

अंतिम कट-ऑफ

NDA I

360

720/1800

NDA II

316

678/1800

NDA पिछले वर्ष का कट-ऑफ 2021

नीचे दी गई तालिका में, NDA 2021 के लिए पिछले वर्ष का कट-ऑफ देखें:

कट-ऑफ

लिखित परीक्षा

अंतिम कट-ऑफ

NDA I

343

709/1800

NDA II

355

726/1800

NDA पिछले वर्ष का कट-ऑफ 2020

साल 2020 के लिए NDA परीक्षा के कट-ऑफ मार्क्स देखें:

कट-ऑफ

लिखित परीक्षा

अंतिम कट-ऑफ

NDA I

355

723/1800

NDA II

355

719/1800

NDA पिछले वर्ष का कट-ऑफ 2019

कट-ऑफ

लिखित परीक्षा

अंतिम कट-ऑफ

NDA I

342

704/1800

NDA II

346

709/1800

NDA न्यूनतम क्वालिफाइंग (सेक्शनल) मार्क्स

UPSC लिखित परीक्षा में हर विषय के लिए न्यूनतम सेक्शनल क्वालिफाइंग मार्क्स निर्धारित करता है। पिछली NDA परीक्षाओं में, गणित में 25% और GAT (जनरल एबिलिटी टेस्ट) में 25% न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स रहे हैं। हालांकि, UPSC ने हाल के कुछ सत्रों में इसे 20% निर्धारित किया है (जैसे, NDA 1 2024 और NDA 2 2023)।

NDA कट-ऑफ को प्रभावित करने वाले कारक

किसी भी परीक्षा में कट-ऑफ मार्क्स कई कारकों से प्रभावित होते हैं। ये कट-ऑफ परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, कुल रिक्तियों, परीक्षा के कठिनाई स्तर (प्रश्न पत्र कितना कठिन या आसान था) और पिछले सालों के ट्रेंड्स पर निर्भर करते हैं।

  •    परीक्षा देने वालों की संख्या:

  •    रिक्तियों की संख्या (थल सेना/नौसेना/वायु सेना/आईएनए)

  •    पेपर का कठिनाई स्तर

  •    पिछले साल के ट्रेंड्स

पिछले साल के कट-ऑफ क्यों देखें?

पिछले साल के कट-ऑफ से उम्मीदवारों को अपनी तैयारी के स्तर के अनुसार वास्तविक टारगेट स्कोर निर्धारित करने में मदद मिलेगी। इससे उन्हें पिछले सालों के ट्रेंड्स के बारे में भी जानकारी मिलती है, जिसके आधार पर वे अपनी रणनीति बेहतर ढंग से तैयार कर सकते हैं।

  •    लिखित परीक्षा और SSB के लिए वास्तविक टारगेट स्कोर तय करें.

  •    प्रतियोगिता और कठिनाई के ट्रेंड्स को समझें.

  •    प्रश्नों को हल करने की योजना और सेक्शन-वाइस रणनीति बनाएं.

NDA कट-ऑफ कैसे चेक करें?

उम्मीदवारों UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित जानकारी खोज सकते हैं। पिछले वर्षों के कट-ऑफ की जांच करने के चरण नीचे दिए गए हैं:

1.  upsc.gov.in पर जाएं → Examination → Cut-off Marks पर क्लिक करें।

2.  “NDA & NA (I/II), <Year>” कट-ऑफ PDF खोलें।

3.  जिस साल का कट-ऑफ आप देखना चाहते हैं, उसे डाउनलोड करें।

4.  इसे अपने संदर्भ के लिए संभाल कर रखें।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 18, 2025, 17:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News